और अब होगा मतदान का सीधा प्रसारण

E-mail Print
लखनऊ [नदीम]। अब लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान का भी सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। तीन जून को उत्तर प्रदेश में डुमरियागंज विधानसभा के प्रस्तावित उपचुनाव में इसका अभिनव प्रयोग हो रहा है। लगभग एक दर्जन मतदान केंद्रों पर होने वाले
मतदान का सीधा प्रसारण नेट के जरिए कम्प्यूटर पर देखा जा सकेगा।
 
राज्य के मुख्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने 'दैनिक जागरण' से कहा कि यह शुरूआती प्रयोग है, लेकिन आने वाले समय में जैसे-जैसे हमारे पास संसाधन बढ़ते जाएंगे और ग्रामीण अंचलों में संचार तंत्र फैलता जाएगा, हम सभी सीटों के सभी मतदान केंद्रों का सीधा प्रसारण दिखाने की स्थिति में होंगे। उमेश सिन्हा अनुसार तीन जून को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के जिन मतदान केंद्रों के सीधे प्रसारण की तैयारी है, वहां वेबकैम लगाए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की साइट पर इन केंद्रों का सीधा प्रसारण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सीधे प्रसारण से मतदान की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। मतदान के दौरान कोई भी गलत तरीके अपनाने की हिम्मत नहीं करेगा, क्योंकि उसे मालूम होगा कि पूरी दुनिया प्रसारण देख रही है और उसका कृत्य छिपा नहीं रह सकता। उन्होंने कहा मतदान के दौरान अक्सर सरकारी कर्मियों की भूमिका पर पर सवाल उठते हैं, सीधे प्रसारण की स्थिति में कोई भी सरकारी कर्मचारी कुछ भी गलत करने की सोच भी नहीं सकता।
 
पहले भी हो चुका है इस तरह का प्रयोग
 

अरुणाचल के तिराप जिले और बोमडिला में भी विधानसभा चुनावों के दौरान नेट के जरिए कम्प्यूटर पर मतदान केंद्रों की लाइव वोटिंग का प्रसारण किया जा चुका है। बोमडिला के 13 पोलिंग बूथों से नेट पर वोटिंग का लाइव प्रसारण किया गया था। 2009 के संसदीय चुनावों के दौरान भी कुछ पोलिंग बूथों पर इस तरह का प्रयोग पहले हो चुका है। लोकसभा चुनावों के दौरान हुए इस प्रयोग की देश के मुख्य चुनाव आयुक्त और इटानगर के मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रशंसा की थी। दोनों ने दिल्ली और इटानगर से वोटिंग का सीधा प्रसारण देखा था।  अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

 

Criminalization of Politics

Aamir Speaks

Get the Flash Player to see this player.

Know Your Neta

Taking forward our efforts to enable people to know their candidates better and make informed choices, all the information regarding criminal and financial details of the contestants declared by them in their affidavits has been made available on http://myneta.info.  

 

Most Popular

Lok Sabha Reports - Extensive analysis of the 2009 Lok Sabha Elections. Reports available for Criminal & Financial Details, Re-contesting MPs, Female MPs and Election Expenses of Candidates. 

Relevant News - Latest news regarding electoral reforms, criminalization of politics & assets of parliamentarians.

Volunteer at ADR - Help ADR as a volunteer by participating in Election Watches and other activities.