Source: 
Author: 
Date: 
16.03.2017
City: 
कैप्टन का शपथ ग्रहण आज है। 117 एमएलए वाली नई असेंबली में 16 दागी हैं। 11 पर मर्डर, डकैती व लूट के केस हैं। पिछली बार के मुकाबले दागी एमएलए में 3 कम हैं लेकिन इस बार संगीन मामलों वालों की गिनती 6 बढ़ी है। पंजाब इलेक्शन वॉच व एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्मस के अनुसार पिछली बार के 103 के मुकाबले करोड़पति एलएलए इस बार 95 हैं। वहीं, औसत प्राॅपर्टी 11.78 करोड़ है। जबकि, 2012 में यह 10.10 करोड़ थी।
क्रिमिनल; सबसे ज्यादा कांग्रेस में
कांग्रेस - 9 दागी एमएलए 
आप - 4 दागी एमएलए
शिअद - 1 दागी एमएलए
लोइंपा - 2 ( बैंस ब्रदर्स)
3 एमएलए पर कत्ल व कत्ल की कोशिश का केस। 2 कांग्रेस, एक लोक इंसाफ पार्टी से। राजासांसी से कांग्रेस के सुखबिंदर सिंह सरकारिया पर क्राइम अगेंस्ट वूमन का केस।
प्रॉपर्टी; कांग्रेस में सबसे ज्यादा करोड़पति, अकाली दल के सभी
कांग्रेस - 67 एमएलए
आप - 8 एमएलए
शिअद - 15 एमएलए
बीजेपी - 3 एमएलए
लोइंपा - 2 एमएलए
सबसे ज्यादा 169 करोड़ की प्रॉपर्टी कपूरथला से कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह की। 102 करोड़ के साथ सुखबीर बादल दूसरे नंबर पर। तीसरा नंबर भुलत्थ से आप एमएलए सुखपाल सिंह की प्रॉपर्टी 66 करोड़ है।
एजुकेशन; एक 5वीं, 6 आठवीं और 21 एमएलए दसवीं पास
शिअद कांग्रेस आप लोइंपा
पांचवीं 1 - - -
आठवीं - 6 - -
दसवीं 1 18 2 -
12वीं 1 10 5 -
ग्रेजुएट 5 22 3 2
45 एमएलए सिर्फ बारहवीं तक पढ़े हैं। इनमें से 1 बीजेपी का है 19 ग्रेजुएट प्रोफेशनल, 18 ग्रेजुएट, 1 डॉक्ट्रेट व 2 अन्य शामिल हैं।
नवजोत सिद्धू की सबसे ज्यादा 9.66 करोड़ रुपए इनकम
अमृतसर ईस्ट से चुने गए नवजोत सिंह सिद्धू की सबसे ज्यादा 9.66 करोड़ इनकम है। दूसरे नंबर पर 4.24 करोड़ के साथ सुनाम से आप के अमन अरोड़ा हैं, जबकि तीसरा नंबर 2.93 करोड़ के साथ कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह का है। 
10 एमएलए ने इनकम नहीं बताई। वहीं, तीन करोड़पति एमएलए मौड़ से आप के जगदेव सिंह, कांग्रेस के धर्मकोट से सुखजीत सिंह व बाघापुराना से दर्शन सिंह बराड़ ने इनकम 1 करोड़ से ज्यादा दिखाने के बावजूद आईटी डिटेल्स नहीं बताई।
उम्र; बादल सबसे बुजुर्ग और घुबाया सबसे युवा एमएलए
परकाश सिंह बादल 89 साल के सबसे बुजुर्ग जबकि फाजिल्का से 25 साल के दविंदर घुबाया सबसे युवा एमएलए हैं।
- इस बार कुल 44 एमएलए दोबारा चुने गए हैं। पिछली बार उनकी औसत इनकम 11.18 करोड़ थी, जाे इस बार 45 फीसदी बढ़कर 16.21 करोड़ हो गई है। 
- पिछली बार के 14 के मुकाबले इस बार महिला एमएलए की गिनती 5 फीसदी यानि सिर्फ 6 रह गई है। इनमें 3 कांग्रेस व 3 आप से हैं।
© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method