Skip to main content
Date
  • चौथे चरण में 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान, 943 उम्मीदवार मैदान में
  • एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने 928 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण किया
  • झांसी से चुनाव लड़ रहे अनुराग शर्मा भाजपा के सबसे अमीर उम्मीदवार

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर 210 यानी 23% दागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन पर कोई न कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज है। 158 यानी 17% प्रत्यााशी ऐसे हैं जो गंभीर अपराध के आरोपी हैं। इस चरण में 360 करोड़पति उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। इनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ सबसे अमीर हैं। छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे नकुल के पास 660 करोड़ रुपए की संपत्ति है। यह बात एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में सामने आई है। एडीआर ने चौथे चरण में चुनाव लड़ रहे  943 में से 928 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है।

21 प्रत्याशियों के खिलाफ महिलाओं से जुड़े अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और महिलाओं के प्रति क्रूरता जैसे मामले शामिल हैं। 12 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने हलफनामे में यह घोषित किया है कि वे आपराधिक मामलों में दोषी पाए जा चुके हैं। 5 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा चल रहा है। 24 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रयास का आरोप है। 4 उम्मीदवार फिरौती के लिए अपहरण कराने के आरोपी हैं। 16 प्रत्याशियों के खिलाफ नफरतभरे बयान देने का मामला लंबित है।

चौथा चरण: किस दल के कितने दागी उम्मीदवार          
                            

पार्टी कुल उम्मीदवार  कितने दागी कितनों पर गंभीर आपराधिक केस
भाजपा  57 25 20
कांग्रेस 57 18 9
बसपा 54  11 10
शिवसेना   21 12 9
निर्दलीय 345 60 45

*71 में से 37 निर्वाचन क्षेत्र ऐसे, जहां एक-एक सीट पर तीन या उससे ज्यादा दागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे।

306 उम्मीदवार ऐसे जिनकी संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा
एडीआर ने जिन 928 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है, उनमें 306 यानी 33% प्रत्याशियों की संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा है। कांग्रेस और भाजपा के 57 उम्मीदवारों में 50 यानी 88% उम्मीदवारों की संपत्ति 1 करोड़ से अधिक है। बसपा के 54 में से 20 और शिवसेना के 21 में से 13 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ से अधिक बताई है। सपा के 10 उम्मीदवारों में से 8 करोड़पति हैं।

पार्टी कुल उम्मीदवार औसत संपत्ति(करोड़ रुपए में) 
भाजपा  57 13.63
कांग्रेस 57 29.03
बसपा 54  2.69
शिवसेना   21 17.85

चौथे चरण के तीन सबसे अमीर उम्मीदवार

उम्मीदवार पार्टी सीट (राज्य) कुल संपत्ति (करोड़ रुपए में)
नकुल नाथ कांग्रेस छिंदवाड़ा (मप्र) 660
संजय सुशील भोसले वंचित बहुजन अघड़ी मुंबई साउथ सेंट्रल (महाराष्ट्र) 125
अनुराग शर्मा भाजपा झांसी (उप्र) 124

*इस चरण में तीन उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी कुल संपत्ति शून्य बताई है।

सबसे कम आय वाले तीन उम्मीदवार

उम्मीदवार पार्टी सीट (राज्य) संपत्ति
प्रिंस कुमार निर्दलीय झालावाड़ 500

शमसुद्दीन 

निर्दलीय चित्तौड़गढ़ 786
बापन शोपन निर्दलीय मुंबई नॉर्थ ईस्ट 1100