Source: 
Author: 
Date: 
25.08.2019
City: 
भुवनेश्वर,25 अगस्तः

ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अगुवाई वाली बीजद सरकार के कुल 21 मंत्रियों में से 13 मंत्री करोड़पति हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान इन 21 मंत्रियों के शपथ पत्र के आधार पर ओडिशा इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स की सर्वे रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार इस बार के राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत 13 मंत्री करोड़पति हैं। इन 13 मंत्रियों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सबसे अमीर हैं। उनके पास 63 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इसके बाद स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री नव किशोर दास और पंचायती राज, पेयजल, आवास व शहरी विकास, कानून मंत्री प्रताप जेना का नंबर है।

बीजू जनता दल (बीजेडी) सुप्रीमो नवीन पटनायक के पास कुल 63,87,41,816 रुपए की संपत्ति है। इसके बाद ओडिशा कैबिनेट में 33,62,73,707 रुपए की संपत्ति के साथ नव किशोर दास दूसरे सबसे अमीर मंत्री हैं। 9,64,94,775 रुपए की संपत्ति के साथ प्रताप जेना तीसरे नंबर पर हैं।

बलांगीर जिले के टिटिलागढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला व बाल विकास तथा मिशन शक्ति मंत्री टुकुनी साहू 4,51,19,002 रुपए की संपत्ति के साथ ओडिशा कैबिनेट में सबसे अमीर महिला मंत्री हैं।

ओडिशा में करोड़पति मंत्रियों की सूची -

1. नवीन पटनायक - 63,87,41,816 रुपए,       2. नव किशोर दास - 33,62,73,707 रुपए

3. प्रताप जेना - 9,64,94,775 रुपए,            4. अशोक चंद्र पंडा - 8,52,34,077 रुपए

5. दिव्य शंकर मिश्रा - 8,07,41,800 रुपए,       6. टुकुनी साहू - 4,51,19,002 रुपए

7. निरंजन पुजारी - 3,97,25,100 रुपए,         8. विक्रम केशरी आरुख - 3,82,75,905 रुपए

9. रघुनंदन दास - 3,05,20,780 रुपए,          10. रणेंद्र प्रताप स्वाईं - 2,89,08,348 रुपए

11. सुदाम मरांडी - 2,46,38,604 रुपए,         12. समीर रंजन दाश - 2,43,54,816 रुपए

13. पद्मनाभ बेहरा - 2,30,84,647 रुपए

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method