Source: 
अमर उजाला
https://www.amarujala.com/india-news/tripura-election-most-criminal-cases-against-congress-candidates-bjps-jishnu-dev-richest-2023-02-06
Date: 
06.02.2023

इस बार 60 विधानसभा सीटों वाले त्रिपुरा में कुल 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 16 प्रतिशत दागी हैं। मतलब इनपर अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आठ प्रतिशत ऐसे हैं, जिनपर गंभीर धाराओं में मुकदमे हैं। 17 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 86.37 लाख रुपये है।

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति दलों के बीच जोर-आजमाइश तेज हो गई है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी गठबंधन और कांग्रेस-सीपीएम के बीच मुख्य मुकाबला है। इस बीच, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक्स रिफॉर्म्स (ADR) ने सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों पर एक रिपोर्ट जारी की है। 

इस बार 60 विधानसभा सीटों वाले त्रिपुरा में कुल 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 16 प्रतिशत दागी हैं। मतलब इनपर अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आठ प्रतिशत ऐसे हैं, जिनपर गंभीर धाराओं में मुकदमे हैं। 17 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 86.37 लाख रुपये है।

दागियों को टिकट देने में कांग्रेस आगे 
रिपोर्ट के अनुसार, दागियों को टिकट देने के मामले में कांग्रेस सबसे आगे है। कांग्रेस गठबंधन में शामिल सीपीएम इस मामले में दूसरे नंबर पर है। 

किस पार्टी के सबसे ज्यादा दागी प्रत्याशी? 

पार्टी   कितने दागी?
कांग्रेस   54%
सीपीआईएम   30%
तृणमूल कांग्रेस 18%
भाजपा     16%
टिपरा मोथा 10%
निर्दलीय     05%

भाजपा कउम्मीदवार सबसे अमीर

त्रिपुरा में चुनाव लड़ रहे 259 में से 45 प्रत्याशियों के पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। नौ उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास पांच करोड़ या इससे अधिक दौलत है। 20 प्रत्याशियों के पास दो से पांच करोड़ रुपये तक की संपत्ति है। 59 प्रत्याशियों के पास 50 लाख से दो करोड़ रुपये तक की दौलत है। 70 प्रत्याशियों के पास 10 से 50 लाख और 101 प्रत्याशियों के पास 10 लाख से कम की संपत्ति है। 

2018 विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो इस बार करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2018 में कुल 12 प्रतिशत करोड़पति प्रत्याशी थे, जो बढ़कर 17 प्रतिशत पहुंच गए हैं। अगर प्रतिशत में करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या देखें तो कांग्रेस के सबसे ज्यादा 46 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। भाजपा के 31 प्रतिशत और टिपरा मोथा के 21 प्रतिशत प्रत्याशियों के पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। सीपीआईएम के 16 प्रतिशत और तृणमूल कांग्रेस के 14 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। 

ये हैं तीन सबसे अमीर प्रत्याशी

उम्मीदवार   पार्टी संपत्ति
जिश्नु देव वर्मा   भाजपा 15.58 करोड़
मानिक साहा   भाजपा 13.90 करोड़
अभिजीत सरकार टिपरा मोथा   12.57 करोड़
© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method