Source: 
Author: 
Date: 
13.02.2018
City: 

इस देश को चलने वाले और राजनातिक निर्णय लेने वाले मंत्रियों के पास कितनी संपत्ति है इसका खुलासा हाल में तैयार की गई एक सूची में देखने को मिला | देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट जारी की गई है जो हौरान करने वाली है। देश के  31 मुख्यमंत्रियों में से 25 मुख्यमंत्री ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। जिनमें पास करीब 81% संपत्ति है। एडीआर की ओर देश के सभी मुख्यमंत्रियों की संपत्ति को लेकर एक रिपोर्ट पेश की गई है। जिसमें इनकी संपत्ति का पूरा ब्यौरा पेश किया गया है। 

अधिक संपत्ति :

पेश की गई इस रिपोर्ट के मतुाबिक आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। जिनकी  कुल संपत्ति की कीमत 177 करोड़ रुपये के करीब है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू हैं जिनकी कुल संपत्ति 129.57 करोड़ की है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 48.31 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर सीएम हैं। इसी श्रेणी में चौथे नंबर पर 15.5 करोड़ की संपत्ति के साथ तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव हैं। 14.50 करोड़ की संपत्ति के साथ मेघालय के सीएम मुकुल संगमा पांचवे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं|

                       

कम संपत्ति:

लिस्ट में त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार  सबसे कम संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास 24.63 लाख की चल संपत्ति है और 2.20 लाख की अचल संपत्ति है। इसी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का नाम है, उनके पास 30.45 लाख की संपत्ति है। वहीं, तीसरे नंबर पर जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती हैं जिनके पास 55.96 लाख की संपत्ति रिपोर्ट में बताई गई है।वहीं, 61.29 लाख की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हैं।72.72 लाख की संपत्ति के साथ झारखंड के सीएम रघुबर दास पांचवे स्थान पर हैं।इसी लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 95.98 लाख की संपत्ति के साथ छठवें सबसे गरीब सीएम हैं।

                     

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method