Skip to main content
Source
The Sootr
https://thesootr.com/desh/adr-list-jaganmohan-reddy-most-richest-cm-shivraj-bhupesh-mamata-updates/35871
Author
Atul Tiwari
Date
City
New Delhi

देश में 30 में से 29 मुख्यमंत्री (97%) करोड़पति हैं। इनकी औसत संपत्ति 33.96 करोड़ रुपए है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के चुनावी हलफनामे के विश्लेषण से यह बात सामने आई है। इनमें से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की संपत्ति सबसे ज्यादा 510 करोड़, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की संपत्ति सबसे कम 15 लाख रुपए है।

एडीआर की लिस्ट में ममता के बाद सबसे कम संपत्ति केरल के सीएम पिनराई विजयन (1.18 करोड़) और हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर (1 करोड़ 27 लाख) हैं। देश में ऐसे 3 सीएम हैं, जिनकी संपत्ति 50 करोड़ से ज्यादा है। जबकि, 10 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति वाले सीएम की संख्या 8 है। 1 करोड़ से 10 करोड़ के बीच संपत्तियों वाले 18 मुख्यमंत्री हैं। 

अरुणाचल के पेमा खांडू दूसरे, ओडिशा के पटनायक तीसरे स्थान पर 

करोड़पति मुख्यमंत्रियों की सूची में दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं। उनकी 163 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की 63 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 

भूपेश बघेल 7वें तो शिवराज 18वें नंबर पर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23.05 करोड़ की संपत्ति के साथ एडीआर की लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं। 7.66 करोड़ की संपत्ति के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 18वें स्थान पर हैं।

13 सीएम पर गंभीर आपराधिक मामले

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 मुख्यमंत्रियों ने हलफनामे में गंभीर आपराधिक मामले होने की सूचना दी है, जिनमें हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गंभीर आपराधिक मामले 5 साल से ज्यादा जेल के साथ गैर-जमानती अपराध हैं।

मुख्यमंत्री राज्य घोषित संपत्ति
जगनमोहन रेड्डी आंंध्र प्रदेश 510.38 करोड़ रु.
पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश 163.5 करोड़ रु.
नवीन पटनायक ओडिशा 63.87 करोड़ रु.
नेफ्यू रियो नगालैंड 46.95 करोड़ रु.
एन रंगास्वामी पुडुचेरी 38.39 करोड़ रु.
के चंद्रशेखर राव तेंलंगाना 23.55 करोड़ रु.
भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ 23.05 करोड़ रु.
हिमंत बिस्व सरमा असम 17.27 करोड़ रु.
कोनराड संगमा मेघालय 14.06 करोड़ रु.
माणिक साहा त्रिपुरा 13.9 करोड़ रु.
एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र 11.56 करोड़ रु.
प्रमोद सावंत गोवा 9.37 करोड़ रु.
बासवराज बोम्मई कर्नाटक 8.92 करोड़ रु.
एमके स्टालिन तमिलनाडु 8.88 करोड़ रु.
हेमंत सोरेन झारखंड 8.51 करोड़ रु.
भूपेंद्र पटेल  गुजरात 8.22 करोड़ रु.
सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश 7.81 करोड़ रु.
शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश 7.66 करोड़ रु.
अशोक गहलोत राजस्थान 6.53 करोड़ रु.
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड 4.64 करोड़ रु.
प्रेम सिंह तमांग सिक्किम 3.89 करोड़ रु.
जोरामथांगा मिजोरम 3.84 करोड़ रु.
अरविंद केजरीवाल दिल्ली 3.44 करोड़ रु.
नीतीश कुमार बिहार 3.09 करोड़ रु.
भगवंत मान पंजाब 1.97 करोड़ रु.
योगी आदित्यनाथ यूपी 1.54 करोड़ रु.
एन बीरेन सिंह मणिपुर 1.47 करोड़ रु.
मनोहर लाल खट्टर हरियाणा 1.27 करोड़ रु.
पिनरई विजयन केरल 1.18 करोड़ रु.
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल 15 लाख रु.