Source: 
Author: 
Date: 
13.02.2018
City: 

देश में करोड़पति मुख्‍यमंत्रियों की संख्‍या 25 है। इस तरह करीब 81 फीसदी सीएम करोड़पति हैं। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू का नाम अमीर मुख्‍यमंत्रियों की लिस्‍ट में सबसे ऊपर है। नायडू  की कुल संपत्ति 177 करोड़ हैं। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) की ओर से 31 मुख्यमंत्रियों के चुनाव लड़ने से पहले दायर एफिडेविट पर आधारित है। इसमें 28 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है। वहीं, गंभीर आपराधिक मामलों (सीरियस क्रिमिनल केस) की बात करें तो सबसे ज्यादा मामले दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दर्ज हैं।

कौन कितना अमीर मुख्‍यमंत्री?

एफिडेविट की एनॉलसिस में बताया गया है कि देश के चीफ मिनिस्टर्स की औसत संपत्ति 16.18 करोड़ रुपए है। इनमें 81 फीसदी यानी 25 सीएम करोड़पति हैं। तेलुगु देशम पार्टी चीफ चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर हैं, जिनकी संपत्ति 177 करोड़ रुपए है। इनके अलावा शीर्ष तीन में कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं। त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार ने अपनी संपत्ति सबसे कम बताई है। एफिडेविट के मुताबिक उनके पास 26 लाख की संपत्ति है। 100 करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले 2 सीएम हैं। 10 से 50 करोड़ के बीच 6, 1 से 10 करोड़ के बीच 17 और एक करोड़ के कम संपत्ति वाले 6 मुख्यमंत्री हैं।

 

टॉप 5 अमीर मुख्‍यमंत्री

 

मुख्यमंत्री राज्य कुल संपत्ति
एन चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश 177.48 करोड़

पेमा खांडू

अरुणाचल प्रदेश 129.57 करोड़
अमरिंदर सिंह पंजाब 48.31 करोड़
के चंद्रशेखर राव तेलंगाना 15.51 करोड़
मुकुल संगमा मेघालय 14.50 करोड़

 

क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले CM?

31 में से 11 यानी 35% मुख्यमंत्रियों ने खुद को क्रिमिनल बैकग्राउंड वाला बताया है। 20 यानी 65% ने एफिडेविट में खुद को साफ छवि वाला बताया। 8 मुख्यमंत्रियों यानी 26% पर सीरियस क्रिमिनल केस हैं। चंद्रबाबू नायडू, केरल के सीएम पिनाराई विजयन और जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती पर कोई क्रिमिनल केस नहीं है। महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ 22 क्रिमिनल केस हैं, इनमें से 3 सीरियस हैं। केजरीवाल पर सबसे ज्यादा 4 सीरियस क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

 

मुख्यमंत्री राज्य क्रिमिनल केस सीरियस क्रिमिनल केस
देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र 22 3
पिनाराई विजयन केरल 11 1
अरविंद केजरीवाल दिल्ली 10 4
रघुबर दास झारखंड 8 1
अमरिंदर सिंह पंजाब 4 3
© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method