कांग्रेस को भी करीब 80 करोड़ का दान मिला है
रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राष्ट्रीय पार्टियों की तरफ से घोषित कुल दान 850 करोड़ 43 लाख 80 हजार रुपए था। ये दान 12 हजार 167 लोगों ने दिया था।
जयपुर। पिछले साल विभिन्न राजनीतिक दलों ने पार्टियों को करीब 850 करोड़ रुपए का दान किया है। सबसे ज्यादा लगभग 720 करोड़ का दान भाजपा को मिला है। कांग्रेस को भी करीब 80 करोड़ का दान मिला है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार खुद राजनतिक दलों ने इसका खुलासा किया है। राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में 20 हजार रुपए से अधिक प्राप्त दान का विश्लेषण किया गया है। एडीआर द्वारा तैयार की गई यह रिपोर्ट भारत के चुनाव आयोग को पार्टियों की ओर से प्रस्तुत विवरण पर केंद्रित है। इन राष्ट्रीय पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और नेशनल पीपुल्स पार्टी शामिल हैं। रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राष्ट्रीय पार्टियों की तरफ से घोषित कुल दान 850 करोड़ 43 लाख 80 हजार रुपए था। ये दान 12 हजार 167 लोगों ने दिया था।
किसको कितना मिला दान
भाजपा ने 7945 दान से कुल 719 करोड़ 85 लाख 80 हजार रुपए की घोषणा की है। इसके बाद कांग्रेस ने 894 दान से 79 करोड़ 92 लाख 40 हजार रुपए की घोषणा की। भाजपा द्वारा घोषित दान इसी अवधि के लिए कांग्रेस, आप, एनपीईपी और सीपीआई की ओर से घोषित कुल दान से पांच गुना अधिक है। बीएसपी ने घोषणा की कि पार्टी को वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 20 हजार रुपए से अधिक का कोई दान नहीं मिला।
दान की तुलना
रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय पार्टियों का कुल चंदा 91 करोड़ 70 लाख 10 हजार रुपए बढ़ गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 से 12.09 प्रतिशत अधिक है। भाजपा को दान वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 614 करोड़ 62 लाख 60 हजार रुपए का दान मिला था। इसमें 7.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वित्तीय वर्ष 2021-22 में कांग्रेस का दान 95 करोड़ 45 लाख 90 हजार रुपए से घटकर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 79 करोड़ 92 लाख 40 हजार रुपए हो गया। इसमें 16.27 प्रतिशत की कमी आई।
सबसे ज्यादा दिल्ली से मिला दान
दिल्ली से राष्टÑीय पार्टियों को कुल 276 करोड़ 20 लाख 20 हजार रुपए का चंदा मिला। इसके बाद गुजरात से 160 करोड़ 50 लाख 90 हजार रुपए और महाराष्टÑ से 96 करोड़ 27 लाख 30 हजार रुपए का चंदा मिला। कॉरपोरेट और व्यावसायिक क्षेत्रों की तरफ से राष्ट्रीय पार्टियों को 3318 दान दिए गए, जिनकी राशि 680 करोड़ 49 लाख 50 हजार रुपए थी। यह राशि कुल दान का 80:17 प्रतिशत थी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कॉरपोरेट और व्यावसायिक क्षेत्रों से भाजपा को 3067 दान में 610 करोड़ 49 लाख 10 हजार रुपए दिए गए, जबकि चार 612 व्यक्तिगत दानदाताओं ने पार्टी को 106 करोड़ 72 लाख 40 हजार रुपए का दान दिया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कांग्रेस को कॉरपोरेट और व्यावसायिक क्षेत्रों से 70 दान के माध्यम से कुल 55 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपए और 823 व्यक्तिगत दानदाताओं के माध्यम से 24 करोड़ 24 लाख 90 हजार रुपए प्राप्त हुए।