Source: 
Dev Bhoomi Samvad
Author: 
Date: 
29.01.2022
City: 

BJP is the richest party in the country : केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे अमीर राजनीतिक पार्टी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा ने वित्त वर्ष 2019-20 में 4,847.78 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की, जो देश के सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों द्वारा घोषित सम्पति के मुकाबले कई गुना अधिक है। दूसरे नम्बर पर मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) तथा तीसरे नम्बर पर देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस है। बसपा के पास 698.33 करोड़ रुपये और कांग्रेस के पास 588.16 करोड़ रुपये की संपत्ति की है। चुनाव सुधारों की दिशा में काम करने वाली संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने वर्ष 2019-20 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों की संपत्ति और देनदारियों के अपने विश्लेषण के आधार पर ये आंकड़े जारी किये हैं।

एडीआर के अनुसार, वित्तीय वर्ष के दौरान 7 राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित कुल संपत्ति 6,988.57 करोड़ रुपये थी। जिसमे सबसे अधिक 4,847.78 करोड़ रुपये की संपत्ति भाजपा के पास है। जोकि 69.37 फीसदी है। दूसरे स्थान पर बसपा हैं, जिसके पास 698.33 करोड़ रुपये की सम्पति है। राष्ट्रीय पार्टियों में उसके पास कुल 9.99 फीसदी संपत्ति है। इसके अलावा देश के सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने 2019-20 में केवल 588.16 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है जो कुल राष्ट्रीय दलों की संपत्ति का केवल 8.42 फीसदी है। वहीँ 44 क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित कुल संपत्ति 2,129.38 करोड़ रुपये थी। 44 क्षेत्रीय दलों में, शीर्ष 10 पार्टियों की संपत्ति कुल घोषित संपत्ति का 95.27 फीसदी है। क्षेत्रीय दलों में, समाजवादी पार्टी के पास सबसे अधिक 563.47 करोड़ रुपये की संपत्ति रही है। जबकि टीआरएस ने 301.47 करोड़ रुपये और अन्नाद्रमुक ने 267.61 करोड़ रुपये संपत्ति घोषित की है।

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method