Skip to main content
Source
IBC24
https://www.ibc24.in/current-affairs-hindi-today/adr-list-of-richest-cm-cm-yogi-adityanath-is-not-poorest-cm-of-india-1495356.html
Date
City
New Delhi

भगवा चोला ओढ़ने वाले योगी आदित्यनाथ नहीं ये हैं देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री, इनके नाम है महज 15 रुपए की संपत्ति! ADR List of Richest CM

ADR List of Richest CM ये तो हम हमेशा से किताबों में पढ़ते आए हैं कि हमारे देश के नेता गरीब परिस्थिति से उठकर सियासी गलियारों में आते हैं। लेकिन ये भी देखा गया है कि सत्ता में आने के बाद नेताओं की संपत्ति में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी होती है। हालांकि विपक्ष तो हमेशा सत्ता पर आरोप लगाती है, लेकिन ये कहां तक सच होता है ये जांच के बाद ही सामने आता है। इस बीच ADR की एक रिपोर्ट ने देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का खुलासा किया है।

ADR List of Richest CM ADR ने मुख्यमंत्रियों की कुल घोषित संपत्ति की जांच के आधार पर ये रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि देशभर के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 33.96 करोड़ रुपए है। सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy). वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ADR ने नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) के साथ मिलकर सभी राज्य विधानसभाओं और केंद्रशासित प्रदेशों के मौजूदा मुख्यमंत्रियों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया। ये शपथपत्र उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन के समय निर्वाचन आयोग को दिए थे।

संपत्ति के मामले में टॉप तीन मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू और ओडिशा के नवीन पटनायक शामिल हैं। ADR के मुताबिक जगन मोहन के पास 510 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। दिलचस्प बात ये कि 10 सबसे अमीर सीएम वाली लिस्ट के बाकी मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति भी जगन मोहन रेड्डी के बराबर नहीं है। बाकी 9 मुख्यमंत्री टोटल 404.54 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, जो आंध्र के सीएम से 105.46 करोड़ रुपए कम है।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं सीएम पेमा खांडू, उनके पास 163 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। वहीं नवीन पटनायक 63 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन तीनों के अलावा बाकी सभी मुख्यमंत्रियों की संपत्ति 50 करोड़ रुपए से कम की है। चौथे नंबर पर हैं नागालैंड के CM नेफियू रियो हैं, उनकी कुल संपत्ति 46 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। पांचवें नंबर पर केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के CM एन रंगास्वामी का नाम है। उनकी 38 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। जबकि 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपए के बीच है। वहीं 18 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति 1 करोड़ से 10 करोड़ के बीच है। सिर्फ एक मुख्यमंत्री की संपत्ति 1 करोड़ से कम बताई गई है।

सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों में सबसे पहला नाम है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का है। उनकी कुल संपत्ति 15 लाख 38 हजार रुपए से कुछ ही ज्यादा है। उनके बाद केरल के CM पिनराई विजयन का नाम है, जिनके पास 1.18 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। इस लिस्ट में तीसरा नाम है हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का, वो 1.27 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। फिर चौथे नंबर पर हैं मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ 47 लाख से ज्यादा है। पांचवें नंबर पर हैं यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, उनके पास करीब 1.55 लाख रुपए की संपत्ति है। उनके बाद नंबर आता है बिहार के सीएम नीतीश कुमार और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का। ADR के मुताबिक दोनों के पास 3-3 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।