Source: 
जागरण
https://www.jagran.com/politics/national-karnataka-assembly-election-2023-know-who-is-richest-and-poorest-candidates-23401652.html
Author: 
Nidhi Avinash
Date: 
03.05.2023
City: 
New Delhi

Karnataka Assembly Election 2023 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार कर रही है। ऐसे में यह जानना बेहद दिलचस्प हो गया है कि कौन से उम्मीदवार सबसे ज्यादा अमीर और गरीब की लिस्ट में आते है।

Karnataka Assembly Polls 2023: 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार कर रही है। 13 मई को रिजल्ट घोषित होगा और ऐसे में यह जानना बेहद दिलचस्प हो गया है कि कौन से उम्मीदवार सबसे ज्यादा अमीर और गरीब की लिस्ट में आते है।

2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीतने वाले 97 प्रतिशत विधायक करोड़पति थे। इन्हीं में से कई अमीर उम्मीदवार एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन टॅाप 10 में से 7 सबसे अमीर विधायक कांग्रेस पार्टी से आते है। तो आइये जान लेते है सबसे अमीर से लेकर सबसे गरीब उम्मीदवारों की लिस्ट।

सबसे अमीर

कांग्रेस के उम्मीदवार डी के शिवकुमार

डी के शिवकुमार कांग्रेस के सबसे अमीर नेताओं में से एक हैं। यह सात बार विधायक रह चुके है और उनके हलफनामे के मुताबिक इनकी कुल संपत्ति 1214 करोड़ रुपये है। बता दें कि शिवकुमार की संपत्ति में 2018 के बाद से कुल 68 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

भाजपा के नेता एम टी बी नागराज

भाजपा नेता एम टी बी नागराज का नाम देश के सबसे अमीर विधायकों की लिस्ट में गिना जाता है। 1,912 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक नागराज तीन बार विधायक रह चुके है। ये केवल नागराज की संपत्ति है, इसमें अगर उनकी पत्नी की भी संपत्ति को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा और भी बढ़ जाएगा।  

भाजपा विधायक की पत्नी एम शांताकुमार की संपत्ति का कुल मूल्य 2,607.84 करोड़ रुपये है। 72 वर्षीय नागाराज बहुत कम पढ़े-लिखे है और उनके हलफनामे के मुताबिक, उनकी आय का स्रोत खेती, घरेलू संपत्ति, कारोबार को बताया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर होसकोटे विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। 

कांग्रेस के नेता एन ए हरीस और प्रिया कृष्णा

सबसे अमीर विधायकों की लिस्ट में कांग्रेस के नेता एन ए हरीस भी शामिल है। शांतिनगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे एन ए हरीस की संपत्ति का कुल मुल्य 397.29 करोड़ रुपए है। वहीं बात करें कांग्रेस पार्टी की अन्य विधायक प्रिया कृष्णा की तो, उनके हलफनामे के मुताबिक उनकी घोषित संपत्ति 1156.83 करोड रुपए है। यह इस बार गोविंदराज नगर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।  

कांग्रेस के नेता शमनूर शिवशंकरप्पा

शमनूर शिवशंकरप्पा बहुत अमीर कांग्रेस नेता है। ये इस बार दावणगेरे निर्वाचन क्षेत्र से जनता के बीच उतर रहे हैं। 92 साल के शमनूर शिवशंकरप्पा की संपत्ति लगभग 293 करोड़ रुपए है। 

सबसे गरीब

कांग्रेस के नेता यू टी कादर

यू टी कादर कांग्रेस के नेता है और यह सबसे गरीब उम्मीदवार की लिस्ट में टॉप पर है। कर्नाटक के पूर्व अर्बन डेवलपमेंट एंड हाउसिंग मंत्री रहे, यू टी कादर की कुल संपत्ति 3.41 करोड़ रुपये है।  

भाजपा के नेता एन अश्वथनारायण

भाजपा के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे नेता और तीन बार रह चुक विधायक एन अश्वथनारायण ने एमबीबीएस की डिग्री हाासिल की हुई है। इस बार वह मल्लेस्वरम से चुनावी मैदान में उतरे है। इनके पास कुल 4 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

भाजपा के नेता आर अशोक

आर अशोक भाजपा के नेता है और वह कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पद्मनाभनगर से छह बार के विधायक रह चुके है। भाजपा से वह काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। उनके हलफनामे के मुताबिक, उनकी संपत्ति 5.28 करोड़ रुपये है।

भाजपा के नेता सी नागेश

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री सी नागेश की कुल संपत्ति 7.95 करोड़ रूपये है। वह तिपतुर के दो बार विधायक रह चुके है। वह कर्नाटक में भाजपा के सबसे भरोसेमंद चेहरों से एक माने जाते है।

कांग्रेस नेता गणेश हुक्केरी

गणेश हुक्केरी ने चिक्कोडी-सदलगा से नामांकन दाखिल किया है और यह कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इनके हलफनामे के मुताबिक, सपंत्ति का कुल मुल्य 12.13 करोड़ रुपये है।

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method