Source: 
Hardum Haryana News
https://hardumharyananews.com/india/indias-4001-mlas-have-assets-worth-rs-54545-crore-more-than/cid11761876.htm
Author: 
Pooja hardum
Date: 
02.08.2023
City: 

India News: देश के करीब 4000 विधायकों के पास 54,545 करोड़ की कुल संपत्ति है। यह नागालैंड, मिजोरम और सिक्किम के 2023-24 के कुल बजट से भी ज्यादा है। एक विधायक की औसत संपत्ति 13.63 करोड़ रुपए है।

एनजीओ एडीआर ने 28 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 4033 में से 4001 विधायकों के चुनाव पूर्व हलफनामों के आधार पर उनकी संपत्ति का विश्लेषण कर यह रिपोर्ट तैयार की है।

ये विधायक 84 राजनीतिक दलों के हैं और इनमें निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। कर्नाटक से डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायक हैं। उनकी संपत्ति 1,413 करोड़ रुपए है।

पार्टियों में विधायकों की कुल संपत्ति

पार्टी   विधायक संख्या  कुल संपत्ति

• BJP   1356         16234
• Congress  719   15798
• YSR Congress  146  3379
• DMK      131           1663

• AAP        161           1642

• तृणमूल      227           797

( कुल संपत्ति करोड़ो रुपए में है)

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method