Source: 
Yuva Haryana
https://yuvaharyana.in/indias-4001-mlas-have-assets-worth-rs-54545-crore-more-than/cid11762981.htm
Author: 
Sandeep Karwasra
Date: 
02.08.2023
City: 

देश के करीब 4000 विधायकों के पास 54,545 करोड़ की कुल संपत्ति है। यह नागालैंड, मिजोरम और सिक्किम के 2023-24 के कुल बजट से भी ज्यादा है। एक विधायक की औसत संपत्ति 13.63 करोड़ रुपए है।

एनजीओ एडीआर ने 28 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 4033 में से 4001 विधायकों के चुनाव पूर्व हलफनामों के आधार पर उनकी संपत्ति का विश्लेषण कर यह रिपोर्ट तैयार की है।

ये विधायक 84 राजनीतिक दलों के हैं और इनमें निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। कर्नाटक से डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायक हैं। उनकी संपत्ति 1,413 करोड़ रुपए है।

पार्टियों में विधायकों की कुल संपत्ति

पार्टी विधायक संख्या कुल संपत्ति

• BJP 1356 16234

• Congress 719 15798

• YSR Congress 146 3379

• DMK 131 1663

• AAP 161 1642

• तृणमूल 227 797

( कुल संपत्ति करोड़ो रुपए में है)

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method