Source: 
Author: 
Date: 
12.02.2018
City: 

देश के राजनेता बेशुमार दौलत के मालिक है इस बात को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है, मगर अब आकड़ो के जरिये  जानिए इन करोड़पति मुख्यमंत्रियों के बारे में. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉ‌र्म्स (एडीआर) एक संस्था है जो राजनितिक गतिविधियों पर विश्लेषण करती है. इस संस्था की एक रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए है. एडीआर की रिपोर्ट कहती है कि 35 फीसद मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 81 फीसद मुख्यमंत्री करोड़पति हैं, एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच (न्यू) के साथ मिलकर यह रिपोर्ट तैयार की है.

मुख्यमंत्रियों द्वारा स्वयं जमा किए गए दस्तावेज रिपोर्ट का आधार है. एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 31 मुख्यमंत्रियों में से 11 मतलब 35 फिसदी ने स्वयं के खिलाफ आपराधिक मामले दायर होने की घोषणा की है, 26 प्रतिशत के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. 25 मुख्यमंत्री यानी 81 प्रतिशत करोड़पति हैं, मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 16.18 करोड़ रुपए है, एडीआर और नेशनल इलेक्शन वाच (न्यू) के अनुसार जानिए इन करोड़पति मुख्यमात्रियो की संपति का ब्योरा. 
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 177.48 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ करोड़पतियों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं.
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू दूसरे सबसे धनी सीएम हैं, उनकी संपत्ति 129.57 करोड़ रुपए है
तीसरे स्थान पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं,  उनकी संपत्ति 48.31 करोड़ रुपए है
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6.27 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 14वें स्थान पर है.
15वें स्थान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हैं, उनकी संपत्ति 5.61 करोड़ रुपए है. 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 95.98 लाख की संपत्ति के साथ छठवें स्थान पर है. 
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के पास 55 लाख रुपए की संपत्ति है .
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, जिनकी संपत्ति 30 लाख रुपए है.
सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री त्रिपुरा के मणिक सरकार हैं, उनकी संपत्ति मात्र 27 लाख रुपए है.

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method