Source: 
Author: 
Date: 
25.08.2019
City: 

भुवनेश्वर (विप्र)। आर्थिक रूप से पिछड़ा कहा जाने वाले राज्य ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत ओडिशा सरकार 13 मंत्री करोड़पति हैं। राज्य में इस समय 21 मंत्री हैं। यह खुलासा ओडिशा इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स की रिपोर्ट में हुआ है। संस्था ने सरकार के सभी मंत्रियों के हलफनामे खंगालने के बाद यह तथ्य प्रकाशित किया है। करोड़पति मंत्रियों के साथ ही मुख्यमंत्री भी करोड़पति हैं। पटनायक सबसे अधिक धनवान हैं। उनकी संपत्ति 63 करोड़ की है। इसके बाद स्वास्थ मंत्री नव दास और पंचायती राज व पेयजल, आवास व नगरविकास मंत्री प्रताप जेना हैं।

मुख्यमंत्री बीजू जनता दल अध्यक्ष नवीन पटनायक की संपत्ति 63 करोड़ 87 लाख, 41 हजार 816 रुपया है। नव दास 33 करोड़ 63 लाख तथा प्रताप जेना के पास साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति है। फिर तीतलागढ़ विस क्षेत्र निर्वाचित विधायक मंत्री टुकुनी साहू हैं जिनकी संपत्ति साढ़े करोड़ की है। करोड़पति मुख्यमंत्री और मंत्रियों के नाम इस प्रकार हैं। नवीन पटनायक, नवदास, प्रताप जेना, अशोकचंद्र पंडा, दिव्यशंकर मिश्रा, टुकुनी साहू, निरंजन पुजारी, विक्रम केसरी आरुख, रघुनंदन दास, राजेंद्र प्रताप स्वैं, सुदाम मरांडी, समीर रंजन दास, पद्मनाभ बेहरा।

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method