Source: 
Author: 
Date: 
12.02.2018
City: 

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने 31 मुख्यमंत्रियों का एनालिसिस जारी किया। इसमें 28 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है। एनालिसिस चुनाव लड़ने से पहले मुख्यमंत्रियों की ओर से दायर एफिडेविट पर आधारित है। इसके मुताबिक, देश के 81% (25) मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। इनमें सबसे ज्यादा अमीर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू (177 करोड़) हैं। सीरियस क्रिमिनल केस सबसे ज्यादा केजरीवाल के खिलाफ दर्ज हैं।

कौन कितना अमीर CM?

- एनालिसस में बताया गया है कि देश के चीफ मिनिस्टर्स की औसत संपत्ति 16.18 करोड़ रुपए है। इनमें 81% यानी 25 सीएम करोड़पति हैं। तेलुगु देशम पार्टी चीफ चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर हैं, जिनकी संपत्ति 177 करोड़ रुपए है। इनके अलावा टॉप थ्री में कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं।
- त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार ने अपनी संपत्ति सबसे कम बताई है। एफिडेविट के मुताबिक उनके पास 26 लाख की संपत्ति है।
- 100 करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले 2 सीएम हैं। 10 से 50 करोड़ के बीच 6, 1 से 10 करोड़ के बीच 17 और एक करोड़ के कम संपत्ति वाले 6 मुख्यमंत्री हैं।

TOP 5

मुख्यमंत्री राज्य कुल संपत्ति
एन चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश 177.48 करोड़
पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश 129.57 करोड़
अमरिंदर सिंह पंजाब 48.31 करोड़
के चंद्रशेखर राव तेलंगाना 15.51 करोड़
मुकुल संगमा मेघालय 14.50 करोड़

क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले CM कौन?

- 31 में से 11 यानी 35% मुख्यमंत्रियों ने खुद को क्रिमिनल बैकग्राउंड वाला बताया है। 20 यानी 65% ने एफिडेविट में खुद को साफ छवि वाला बताया। 
- 8 मुख्यमंत्रियों यानी 26% पर सीरियस क्रिमिनल केस हैं। चंद्रबाबू नायडू, केरल के सीएम पिनाराई विजयन और जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती पर कोई क्रिमिनल केस नहीं है। महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ 22 क्रिमिनल केस हैं, इनमें से 3 सीरियस हैं। केजरीवाल पर सबसे ज्यादा 4 सीरियस क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

मुख्यमंत्री राज्य क्रिमिनल केस सीरियस क्रिमिनल केस
देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र 22 3
पिनाराई विजयन केरल 11 1
अरविंद केजरीवाल दिल्ली 10 4
रघुबर दास झारखंड 8 1
अमरिंदर सिंह पंजाब 4 3

पढ़े-लिखे और युवा सीएम कितने?
- 31 में से केवल 3 यानी 10% मुख्यमंत्री महिलाएं हैं। देश के सभी सीएम शिक्षित हैं। इनमें केवल एक को डॉक्टरेट की डिग्री मिली है। ग्रेजुएट CMs की तादाद सबसे ज्यादा 12 यानी 39% है। 
- यंगेस्ट सीएम की बात करें तो ये सभी बीजेपी के हैं। अरुणाचल के पेमा खांडू (35) इस लिस्ट में टॉप पर हैं। सबसे उम्रदराज सीएम पंजाब के अमरिंदर सिंह (74) हैं।

युवा सीएम

मुख्यमंत्री राज्य उम्र
पेमा खांडू अरुणाचल 35
देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र 44
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश 45

उम्रदराज सीएम

मुख्यमंत्री राज्य उम्र
अमरिंदर सिंह पंजाब 74
पिनाराई विजयन केरल 72
लल थनहवला मिजोरम 71
© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method