Source: 
दैनिक जागरण
https://www.jagran.com/politics/national-55-percent-mlas-in-karnataka-assembly-are-tainted-and-95-percent-mlas-are-millionaires-23413653.html
Author: 
Agency
Date: 
16.05.2023
City: 
New Delhi

Karnataka Election Result 2023 कर्नाटक विधानसभा के 97 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। वहीं विधानसभा पहुंचे आधे से ज्यादा विधायकों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कर्नाटक में कांग्रेस ने बहुमत हासिल की है और 135 विधायक विजयी हुए हैं।

कर्नाटक इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने कर्नाटक 2023 विधानसभा चुनाव में 224 विजयी उम्मीदवारों में से सभी 223 के स्व-शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है। पूर्ण हलफनामों की अनुपलब्धता के कारण सर्वगणनगर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के केलाचंद्र जोसेफ जार्ज नाम के एक विजेता का विश्लेषण नहीं किया गया है।

97 प्रतिशत विधायक हैं करोड़पति

आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक विधानसभा के 97 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। वहीं, विधानसभा पहुंचे आधे से ज्यादा विधायकों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कर्नाटक में कांग्रेस ने बहुमत हासिल की है और 135 विधायक विजयी हुए हैं।

चार प्रतिशत महिलाएं ही पहुंची सदन तक

इसके अलावा कर्नाटक विधानसभा में महिलाओं की संख्या कम है। सिर्फ चार प्रतिशत महिलाएं ही बतौर विधायक सदन तक पहुंच पाई हैं। इसके साथ ही निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के 100 फीसद विधायक करोड़पति हैं। साथ ही एक फीसद के पास 50 लाख से 2 करोड़ के बीच संपत्ति है। वहीं, चार फीसद के पास 50 लाख से कम संपत्ति है। इसक साथ ही 14 फीसद के पास 5 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति है और 81 फीसद के पास 2 करोड़ से 5 करोड़ तक की संपत्ति है।

गंभीर आपराधिक मामलों वाले विजयी उम्मीदवार

71 (32%) विजयी उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है। 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान विश्लेषण किए गए 221 विधायकों में से 54 (24%) विधायकों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की थी। इसके अलावा दागी विधायकों का आंकड़ा 37 प्रतिशत बढ़ा है।

आपराधिक मामलों वाले विजयी उम्मीदवार

2023 में विश्लेषण किए गए 223 विजयी उम्मीदवारों में से 122 (55%) जीतने वाले उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है। वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान विश्लेषण किए गए 221 विधायकों में से 77 (35%) विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की थी।

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method