Source: 
Republic world
https://bharat.republicworld.com/india-news/politics/karnataka-cabinet-richest-minister-dk-shivakumar-all-ministers-own-crores
Author: 
Deepak Gupta
Date: 
20.05.2023
City: 

कर्नाटक में नई सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी MLA करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आइए जानते हैं कर्नाटक में कौन सा मंत्री कितनी संपत्ति का मालिक है।

Rich Ministers of Karnataka: कर्नाटक में नई सरकार का गठन हो गया है। कैबिनेट में एक डिप्टी सीएम के अलावा विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। नई सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी विधायक करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आइए जानते हैं कर्नाटक में कौन सा मंत्री कितनी संपत्ति का मालिक है।

कर्नाटक कैबिनेट में शामिल हुए विधायकों की बात करें तो सब के सब ही करोड़पति हैं। इनमें सबसे पहले नंबर आता है, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और डिप्टी चीफ मिनिस्टर डीके शिवकुमार का।

डीके शिवकुमार की संपत्ति

डीके शिवकुमार के पास कैबिनेट मंत्रियों में सबसे ज्यादा 1,413 करोड़ रुपये की संपत्ति है। अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने बताया है कि उनके और उनके परिवार के पास कुल 1,413 करोड़ की कुल संपत्ति है। इसमें 273 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें से 240 करोड़ की चल संपत्ति अकेले शिवकुमार के नाम है, जबकि लगभग 20 करोड़ की संपत्ति उनकी पत्नी के नाम पर है।

सतीश जारकीहोली की संपत्ति

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दिए गए चुनावी हलफनामें के मुताबिक सतीश जारकीहोली की कुल संपत्ति 175 करोड़ रुपए है। वहीं उन पर 12 करोड़ रुपए की देनदारिया हैं।

एम बी पाटिल की संपत्ति

लिंगायत समुदाय से आने वाले एम बी पाटिल 2023 विधानसभा चुनाव के हलफनामे के मुताबिक 141.3 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 22 करोड़ की चल संपत्ति और करीब 118 करोड़ की अचल संपत्ति है। उन पर 47 करोड़ से ज्यादा की देनदारी है।

प्रियांक खड़गे की संपत्ति

2023 विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग में दिए गए हलफनामे के मुताबिक प्रियांक खड़गे की कुल संपत्ति 16.8 करोड़ रुपए बताई गई है। इसमें से चल 6.2 करोड़ और अचल संपत्ति 10.6 करोड़ रुपए है। उन पर 28.8 लाख की देनदारियां बकाया है।

रामलिंगा रेड्डी की संपत्ति

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव आयोग में दिए हलफनामे के मुताबिक रामलिंगा रेड्डी की कुल संपत्ति 110.7 करोड़ है। जिसमें चल संपत्ति 36.1 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति 74.5 करोड़ रुपए है। रामलिंगा पर 35.1 करोड़ की देनदारिया हैं। 

जमीर अहमद खान की संपत्ति

2023 के चुनावी हलफनामे के मुताबित सिद्धारमैया केबिनेट में एकलौते मुस्लिम मंत्री जमीर अहमद खान करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। उनके पास 72.72 करोड़ की संपत्ति है। उन पर 42 करोड़ 93 लाख की देनदारिया भी हैं। 

केएच मुनियप्पा की संपत्ति

कर्नाटक विधानसभा में दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबित केएच मुनियप्पा की कुल संपत्ति 59.6 करोड़ रुपए है। जिसमें से चल संपत्ति 23.3 करोड़ है, और अचल संपत्ति 36.4 करोड़ रुपए बताई गई है। वहीं 27.7 करोड़ रुपए की देनदारियां बकाया हैं। 

जी परमेश्वर की संपत्ति

कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर को इस बार भी कैबिनेट में शामिल किया गया है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक जी परमेश्वर के पास कुल संपत्ति 21.27 करोड़ है। उन पर 9 करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारी है। 

केजे जॉर्ज की संपत्ति

ईसाई समुदाय के मंत्री केजे जॉर्ज ने चुनाव आयोग के दिए अपने हलफनामे में साल 2022-23 में अपनी आय 3.94 करोड़ रुपए दिखाई है।

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method