Skip to main content
Source
Times Now Hindi
https://www.timesnowhindi.com/india/top-10-richest-cm-in-india-2023-full-list-of-richest-chief-minister-of-india-mamata-banerjee-out-of-list-article-99456258
Author
Lalit Rai
Date

Top 10 Richest CM in India 2023 List: भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों को जानने में आपकी दिलचस्पी होगी। यहां हम उन अमीर सीएम के बारे में बताने के साथ ही उस खास चेहरे का भी जिक्र करेंगे जो 10 सबसे धनवान सीएम की लिस्ट से बाहर है।

Richest CM in India 2023: आमतौर पर मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के बारे में आम जनमानस में तस्वीर धनवान होने की होती है। अगर इस तरह की तस्वीर बनती है तो कुछ गलत भी नहीं है। एडीआर ने एक सूची जारी की है जिसके मुताबिक आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी की संपत्ति करोड़ों में है। लेकिन पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी करोड़पतियों की सूची से बाहर हैं। इसके अलावा अगर यूपी और दिल्ली की संपत्ति की तुलना करें तो अरविंद केजरीवाल के पास यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से अधिक संपत्ति है।

देश के धनवान सीएम

मुख्यमंत्री राज्य संपत्ति(करोड़ में)
जगनमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश 510 करोड़
पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश 163 करोड़
नवीन पटनायक ओडिशा 63 करोड़
नेफ्यू रियो नागालैंड 46 करोड़
एन रंगासामी पुडुचेरी 38 करोड़
के चंद्रशेखर राव तेलंगाना 23 करोड़
भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ 23 करोड़
हिमंता बिस्वा सरमा असम 17 करोड़
कोनराड संगमा मेघालय 15 करोड़
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल

15 लाख से अधिक

मनोहर लाल खट्टर, पी विजयन की संपत्ति एक करोड़ से कुछ अधिक

एडीआर का कहना है कि उसकी टीम वे 30 मुख्यमंत्रियों की संपत्तियों का विश्लेषण किया जिसमें 29 लोग करोड़पति हैं। जिनकी औसत संपत्ति प्रत्येक मुख्यमंत्री के लिए 33.96 करोड़ रुपये है। संपत्ति के मामले में शीर्ष तीन मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी (510 करोड़ रुपये से अधिक), अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, 163 करोड़ रुपये से अधिक और ओडिशा के नवीन पटनायक 63 करोड़ रुपये से अधिक है।एडीआर ने कहा कि सबसे कम घोषित संपत्ति वाले तीन मुख्यमंत्री हैं। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की संपत्ति 15 लाख रुपये से अधिक, केरल के पिनाराई विजयन की संपत्ति1 करोड़ रुपये से अधिक और हरियाणा के मनोहर लाल की 1 करोड़ रुपये से अधिक हैं।