Source
Mahanagartimes
https://www.mahanagartimes.com/post/election-expenditure-of-mlas-of-uttar-pradesh-assembly-election-2022-adr-report
Date
कुछ समय पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिर्पोट के अनुसार बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में 393 विधायक चुनाव में खर्च सीमा का 47 प्रतिशत यानी 18.88 लाख रूपए खर्च कर चुके है। एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि, विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले 222 विधायक चुनावी खर्च सीमा का 50 प्रतिशत से भी कम खर्च कर पाए है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव के 30 दिन के अंदर ही विधायकों को चुनाव खर्च की जानकारी चुनाव आयोग को देनी होती है। बता दें कि अब तक 393 विधायकों ने खर्च के बारे में जानकारी दे दी है। जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा 40 लाख रूपए दी गई थी। जानकारी मिलने के बाद एडीआर ने विधायकों के ब्योरों को विश्लेषण किया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के 393 विधायकों की औसत राशि 18.8 लाख रुपये है। जो कि खर्च करने की लिमिट का 47 फीसदी है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के 247 विधायकों का औसत खर्च 21.08 लाख रुपये है। वहीं समाजवादी पार्टी के 109 विधायकों का औसत चुनावी खर्च 14.88 लाख रुपये है। जबकि कांग्रेस के 2 विधायकों का औसत खर्च 22.66 लाख रुपये है। बसपा के 1 विधायक का खर्च 9.43 लाख रुपये है। अपना दल (एस) के 12 विधायकों ने औसतन 17.16 लाख रुपये खर्च किया।
इन विधायकों ने किया सबसे ज्यादा खर्च

इन विधायकों ने किया सबसे कम खर्च
