
69 साल के शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मों में तो हिट हीरो रहे ही हैं साथ ही राजनीति में मजबूत नेता माने जाते हैं। दो बार राज्यसभा सदस्य रहने के अलावा वो कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। पटना साइंस कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने पुणे के मशहूर फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट से अभिनय का कोर्स पूरा किया। शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार में पत्नी पूनम के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं।
जनता के अपने माननीय सांसद तक पहुंच के मामले में सिन्हा को 10 के पैमाने पर 4.5 अंक मिले हैं। नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने के मुद्दे पर 5.06 अंक तो चिकित्सा व्यवस्था के नाम पर पटना साहिब की जनता ने को 10 में से 5.01अंक दिए। कानून व्यवस्था को लेकर जनता ने शत्रुघ्न सिन्हा को 5 अंक ही दिए, सार्वजनिक परिवहन सुविधा के नाम पर 5 अंक मिले तो सड़कों के नाम पर 5.20 अंक हैं।
स्कूल की सुविधा के मामले में 5.17 अंक मिले तो पीने के पानी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा को 5.1 अंक मिले हैं महिला सुरक्षा के नाम पर जनता में शत्रुघ्न सिन्हा को 10 में से 5.08 अंक दिए हैं। जहां तक सांसद पर भरोसे का सवाल है तो शत्रुघ्न को 5 अंक मिले इन तमाम मुद्दों और कसौटियों पर बतौर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को 10 के पैमाने पर फाइनल रेटिंग मिली 5. 13 यानी आधे से थोड़ा ज्यादा।