Skip to main content
Source
दिप्रिंट
Author
भाषा
Date
City
New Delhi

देश में चुनाव सुधार की दिशा में काम करने वाली संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के एक हालिया विश्लेषण से पता चला है कि देश के राजनीतिक में 51 से 70 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नेताओं की प्रमुख उपस्थिति है।

एडीआर के अनुसार, नये मंत्रिपरिषद में 71 मंत्रियों में से 47 (जो 66 प्रतिशत हैं) ने अपनी आयु 51 से 70 वर्ष के बीच घोषित की है। रिपोर्ट में 71 मंत्रियों का विश्लेषण किया गया, जिससे इस समूह में आयु वितरण के बारे में जानकारी मिलती है।

आंकड़ों से पता चलता है कि मंत्रियों का एक बड़ा हिस्सा 51 से 70 वर्ष की आयु वर्ग में आता है। विशेष रूप से, 66 प्रतिशत मंत्री, जो कि 47 व्यक्ति हैं, इस आयु सीमा में हैं। इस श्रेणी को और विभाजित करने पर, 22 मंत्री 51 से 60 वर्ष की आयु के हैं, जबकि शेष 25 मंत्री 61 से 70 वर्ष आयु के हैं।

युवा आयु वर्ग में, 24 प्रतिशत मंत्री 31 से 50 वर्ष की आयु के हैं। इस समूह में 17 मंत्री शामिल हैं, जिनमें से दो मंत्री 31-40 आयु वर्ग के हैं और 15 मंत्री 41-50 आयु वर्ग के हैं।

रिपोर्ट में मंत्रियों के एक छोटे लेकिन उल्लेखनीय वर्ग की भी पहचान की गई है जो 71 से 80 वर्ष की आयु के हैं। इस समूह में सात मंत्री शामिल हैं, जो कुल विश्लेषित का 10 प्रतिशत हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 71 मंत्रियों के साथ रविवार को शपथ ली थी। इस बार भाजपा को भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है। इसलिए मोदी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं।


abc