Skip to main content
Source
Bhasha PTI News
Date
City
New Delhi

छत्तीस क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की संयुक्त आय 2024-25 में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 51 प्रतिशत से अधिक घट गई, जबकि उनमें से 21 दलों ने अपनी घोषित आय से अधिक खर्च किया। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यह रिपोर्ट 27 मई को जारी की गई और इसमें 67 मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दलों में से 36 दलों के ऑडिट हो चुके खातों का विश्लेषण किया गया, जिनकी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक लेखापरीक्षा रिपोर्ट निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध थी।


abc