Source: 
Author: 
Date: 
05.12.2018
City: 

इस बार राजस्थान के चुनावी रण में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले आपराधिक मुकदमे वाले 4 प्रतिशत ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) ने 2294 प्रत्याशियों में से 2188 का विश्लेषण कर यह आंकड़ा निकाला है। शेष के चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध शपथ-पत्र पठनीय नहीं हैं। वर्ष 2013 में 2030 प्रत्याशियों का विश्लेषण किया था।

चुनाव मैदान में उतरे 15 प्रतिशत यानी 320 उम्मीदवारों ने अपने आप को अपराधी बताया है। इनमें से गंभीर आरोपों से घिरे उम्मीदवारों की संख्या भी पिछले चुनाव के मुकाबले 2 प्रतिशत अधिक है। 9 प्रतिशत उम्मीदवार यानी 195 पर गंभीर अपराध के आरोप हैं। चार प्रत्याशी ऐसे हैं जिन पर हत्या जैसे संगीन अपराध के मामला दर्ज हैं। 25 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रयास का आरोप है। मैदान में उतरे 11 उम्मीदवारों पर अपहरण का आरोप है। 16 ऐसे हैं जिन पर महिलाओं से क्रूरता या लज्जा भंग के प्रयास का आरोप है। 2013 के चुनाव में 11 प्रतिशत यानी 224 अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने चुनाव लड़ा था। इनमें से 7 प्रतिशत यानी 140 पर गंभीर अपराध के आरोप थे।

2 प्रतिशत ज्यादा करोड़पति
इस बार 27 प्रतिशत यानि 597 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि पिछली इनकी संख्या 25 प्रतिशत यानि 508 ही थी। उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति 2.12 करोड़ रुपए है। भाजपा के 160, कांग्रेस के 149, बसपा के 40, आप के 25 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 19 उम्मीदवारों के पास एक करोड़ से अधिक की सम्पत्ति है। आयकर विवरणी में सबसे अधिक आय घोषित करने वालों में तीनों उम्मीदवार भाजपा के हैं, जिनमें प्रेमसिंह बाजोर, ममता शर्मा व अशोक परनामी शामिल हैं। 967 उम्मीदवारों ने आयकर विवरणी ही पेश नहीं की है, जिनमें 44 की सम्पत्ति तो एक करोड़ रुपए से ज्यादा है।

कितने धनवान हैं प्रत्याशी
2 करोड़ रुपए या अधिक : 391
50 लाख से 2 करोड़ रुपए : 447
10 लाख से 50 लाख रुपए : 600
10 लाख रुपए तक : 750

सबसे अमीर
मैदान में उतरे 179 उम्मीदवारों की सम्पत्ति 5 करोड़ या उससे अधिक है। सबसे धनवान जमीदारा पार्टी की कामिनी जिंदल हैं, जिनकी सम्पत्ति 287 करोड़ रुपए है। कांग्रेस के परसराम मोरदिया की सम्पत्ति 172 करोड़ रुपए और भाजपा के प्रेमसिंह बाजोर की सम्पत्ति 142 करोड़ है।

दलवार संपत्ति का विवरण
भाजपा उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति— 6.88 करोड़ रुपए
कांग्रेस उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति— 7.57 करोड़ रुपए
बसपा उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति— 1.03 करोड़ रुपए
आप उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति— 75.70 लाख रुपए
तीन उम्मीदवारों की सम्पत्ति— 500 से एक हजार रुपए
शून्य सम्पत्ति वाले उम्मीदवार —9, इनमें 7 निर्दलीय

किस दल के कितने दागी प्रतिशत में
पार्टी आपराधिक अतीत गंभीर आपराधिक अतीत
भाजपा 17 11
कांग्रेस 22 14
आप 18 11
बसपा 17त्न 11त्न

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method