उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संपत्ति के मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से अधिक धनवान हैं। उनके पास यूपी के मुख्यमंत्री की...
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संपत्ति के मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से अधिक धनवान हैं। उनके पास यूपी के मुख्यमंत्री की तुलना में तीन गुना अधिक संपत्ति है। एडीआर की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार देश भर में 29 राज्यों में सरकार चला रहे मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। केवल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के पास ही करोड़ों की संपत्ति नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने वर्ष 2021 चुनाव के दौरान अपने शपथ पत्र में 15लाख की संपत्ति घोषित की है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एडीआर ने 28 प्रदेश और दो केंद्र शासित प्रदेशों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों के चुनाव से पूर्व जमा किए शपथपत्रों के आधार पर उनकी संपत्ति, शिक्षा और आपराधिक मामंलो का विश्लेषण किया। 30 मुख्यमंत्रियों के सापेक्ष 29 के पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री सबसे अमीर हैं। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के पास 510 करोड़ की संपत्ति है। बात अगर उत्तराखंड की करें तो प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी के पास 4 करोड़ 64लाख की संपत्ति है। जबकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी 1करोड़ 54 लाख की संपत्ति के मालिक हैं।
28 राज्यो और दो केंद्र शासित प्रदेशों में केवल एक महिला सीएम
पिथौरागढ़। महिला सशक्तिकरण का दम भरने वाले राजनीतक दल मुख्यमंत्री के मामले में महिला जनप्रतिनिधियों को तवज्जो नहीं देते। वर्तमान में 28 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में केवल पश्चिम बंगाल ही एकमात्र ऐसा राज्य हैं जहां की मुख्यमंत्री एक महिला है। अन्य जगह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पुरुष जनप्रतिनिधि ही काबिज हैं।
आपराधिक छवि के 43फीसदी मुख्यमंत्री
पिथौरागढ़। देश में 43फीसदी मुख्यमंत्री आपराधिक छवि के हैं। एडीआर के मुताबिक कुल 30 मुख्यमंत्रियों में से 13 ने अपने शपथपत्रों में आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, आपराधिक धमकी से संबंधित मामले शामिल हैं।
28 प्रदेश और दो केंद्र शासित प्रदेशों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया। कुल 29 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास भी चार करोड़ से अधिक की सपंत्ति है।
- नवीन मौनी, प्रोग्राम एसोसिएट एडीआर।