Source: 
Author: 
Date: 
17.01.2019
City: 

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को पिछले वित्त वर्ष में अन्य राष्ट्रीय पार्टियों के मुकाबले 12 गुना ज्यादा यानी 437 करोड़ रुपये से अधिक राजनीतिक चंदा मिला। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफोर्म्स (एडीआर) ने बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। भाजपा और कांग्रेस को सबसे अधिक चंदा ‘प्रूडेंट इलैक्टोरल ट्रस्ट’ की ओर से मिला। यह बड़े कारपोरेट घरानों द्वारा समर्थित कंपनी है जिसमें परिसंपत्ति और टेलीकाम सेक्टर से जुड़ी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने भाजपा और कांग्रेस को मिलाकर कुल 164.30 करोड़ रुपये का चंदा दिया। इसमें से भाजपा को 154.30 करोड़ मिला जो कि उसे मिले कुल चंदे का 35 फीसदी है। कांग्रेस के हिस्से में दस करोड़ रुपया आया जो कि उसे मिले कुल धन का 38 फीसदी है।

RTI खुलासा: सांसदों के वेतन-भत्तों पर चार साल में 19.97 अरब रुपये खर्च

एडीआर ने एक बयान में बताया, भाजपा ने अपने जिस चंदे की घोषणा की है वह कांग्रेस, एनसीपी, भाकपा, माकपा और तृणमूल कांग्रेस द्वारा इसी अवधि में घोषित कुल चंदे से 12 गुना अधिक है। बयान में बताया गया है कि राष्ट्रीय दलों को करीब 90 फीसदी चंदा कॉरपोरेट घरानों से और बाकी 10 फीसदी लोगों से मिला। एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कुल चंदे में से 42.60 करोड़ रुपये यानी करीब 9.07 फीसदी राशि का अधूरी सूचना के कारण, पता नहीं चल सका कि यह किस राज्य से आया है।

ADR रिपोर्ट: 32 क्षेत्रीय दलों की कमाई 321 करोड़, सपा सबसे अमीर पार्टी

2017-18 में 20 हजार से ज्यादा चंदा
राष्ट्रीय दल        469.89 करोड़ रुपये
भाजपा            437.04 करोड़ रुपये
कांग्रेस            26.65 करोड़ रुपये

कॉरपोरेट घरानों से
भाजपा            400.23 करोड़ रुपये
कांग्रेस            19.29 करोड़ रुपये
 
बसपा को 20 हजार से ज्यादा कोई चंदा नहीं 
बहुजन समाज पार्टी ने कहा है पिछले साल उसे 20 हजार रुपये से अधिक कोई चंदा नहीं मिला। बसपा पिछले 12 साल से हर साल यही घोषणा करती आ रही है। दिल्ली स्थित विचार मंच ने यह जानकारी दी है। दलों को मिले राजनीतिक चंदे में से दिल्ली से पार्टियों को 208. 56 करोड़ रुपया मिला तो वहीं महाराष्ट्र से 71.93 करोड़ और गुजरात से 44.02 करोड़ रुपये चंदे में मिले। 

BJP सबसे अमीर राष्ट्रीय पार्टी, 2016-17 में कुल आय 1034 करोड़ रुपये

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method