Skip to main content
Source
दिव्य हिमाचल
https://www.divyahimachal.com/2023/01/cabinet-of-millionaires-in-himachal-vikramaditya-singh-is-the-richest-negis-assets-are-the-least/
Author
रोहित ठाकुर
Date
City
Shimla

जगत नेगी की संपत्ति सबसे कम, अनिरुद्ध सिंह पर सबसे ज्यादा देनदारी

सात मंत्रियों पर आपराधिक मामले, धनीराम शांडिल सबसे उम्रदराज मंत्री

हिमाचल प्रदेश सरकार के सभी मंत्री करोड़पति है। इनमें मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शामिल है। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समेत सभी नौ मंत्रियों की औसत संपत्ति 17.88 करोड़ है। सबसे अमीर मंत्री विक्रमादित्य सिंह हैं, जबकि सबसे कम संपत्ति जगत सिंह नेगी के पास है। विक्रमादित्य सिंह की कुल संपत्ति 101.39 करोड़ रुपए हैं, जबकि जगत सिंह नेगी की संपत्ति 3.38 करोड़ रुपए है। एसोसिएशंस फॉर डेमोक्रेटिक रिफोम्र्स की ओर से जारी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक कुसुम्पटी विधानसभा के विधायक व मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर सबसे ज्यादा देनदारियां है। इन पर कुल 6.77 करोड़ रुपए की देनदारी है। हालांकि सभी नौ मंत्रियों की शैक्षणिक योग्यता शति प्रतिशत है।

सबसे ज्यादा शैक्षणिक योग्यता सोलन विधानसभा क्षेत्र के विधायक व मंत्री डॉ धनीराम शांडिल के पास है। इनके पास डॉक्टरेट की उपाधि है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, विक्रमादित्य सिंह और चंद्र कुमार पोस्ट ग्रेजुएट हैं। हर्षवर्धन सिंह चौहान और जगत सिंह नेगी ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं। रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह ग्रेजुएट है। रिपोर्ट के मुताबिक तीन मंत्रियो की आयु 31 से 50 वर्ष के बीच है। पांच मंत्रियों की आयु 51 से 80 वर्ष के बीच है। 80 से अधिक आयु के सिर्फ एक ही मंत्री है। यह डा. कर्नल धनीराम शांडिल है। उनकी आयु 82 वर्ष है। कुल नौ मंत्रियों में महिला मंत्री कोई भी नहीं है। इसका कारण यह भी है कि प्रदेश में सिर्फ एक महिला चुनाव जीत कर आई है और वह पच्छाद विस क्षेत्र से भाजपा विधायक रीना कश्यप हैं। कांग्रेस की किसी भी महिला को चुनावों में जीत नहीं मिली है। इसी कारण सरकार में कोई महिला मंत्री नहीं है। (एचडीएम)

सुक्खू के इतने मंत्रियों पर आपराधिक मामले

सरकार के कुल नौ मंत्रियों में से सात के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है,ं यानी 78 प्रतिशत मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हंै। चार मंत्रियों के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनका प्रतिशत 44 प्रतिशत है। रिपोर्ट के मुताबिक विक्रमादित्य सिंह पर सबसे ज्यादा 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु पर 4 व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री पर 5 आपराधिक मामले दर्ज है। हर्षवर्धन सिंह चौहान, जगत सिंह नेगी और डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल पर 1-1 आपराधिक मामला दर्ज है। रोहित ठाकुर व चंद्र कुमार पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हैं।


abc