Skip to main content
Date
City
shimla

हिमाचल के 60 विधायकों की पिछले पांच सालों में आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इनकी आय में 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसमें सबसे ज्यादा वृद्धि चोपाल के विधायक बलबीर वर्मा की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। बलबीर की सम्पति 2012 में 41 करोड़ थी वो 2017 में बढ़ कर 90 करोड़ हो गई है। जबकि कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर की संपत्ति जोकि 2012 में 4 करोड़ थी वह 2017 में 27 करोड़ हो गई है। वहीं हिमाचल विधानसभा में इस बार 338 उम्मीदवारों में से 215 करोड़पति चुनाव मैदान में उतरे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी के हैं। कांग्रेस उम्मीदवार का आंकड़ा करीब 87 फीसदी है। दूसरे नंबर पर भाजपा में 67 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति हैं। नेशनल इलेक्शन वॉच ओम प्रकाश अध्यक्ष के बैनर तले हिमाचल इलेक्शन वॉच ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लेखा जोखा जारी किया है। हिमाचल में चुनाव लड़ रहे 47 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। चुनाव लड़ रहे 63 फीसदी नेता 2 करोड़ से ज्यादा के मालिक है। 

इन नेताओं की बढ़ी संपत्ति 
ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक टॉप-10 करोड़पति नेताओं में से विधायक बलबीर वर्मा 90 करोड़ की समाप्ति के साथ सबसे अमीर हुए हैं। जो इस मर्तबा भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले पांच वर्षो में उनकी सम्पति 23 करोड़ बढ़ गई। दूसरे नंबर पर 84 करोड़ की संपत्ति मुख्यमंत्री के सपुत्र विक्रमदित्य सिंह की है। राकेश कालिया कांग्रेस का स्थान 74 करोड़ के साथ तीसरा है। देवराज निर्दलीय की समाप्ति 54 करोड़, उसके बाद जीएस बाली कांग्रेस 44 करोड़, लेखराज नादौन 40 करोड़ नादौन, राम कुमार दून 40 करोड़, अनिल शर्मा 40 करोड़, वीरभद्र सिंह 30 करोड़ जबकि रोहित ठाकुर 27 करोड़ के साथ टॉप टेन की सूची में शामिल है। इनमें एक करोड़ से नीचे 123 उम्मीदवार है। जबकि 53 उम्मीदवार लाख से नीचे वाली संपति के हैं।