ADR Report एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016-17 से 2021-22 के दौरान सात राष्ट्रीय दलों और 24 क्षेत्रीय पार्टियों को 16437 करोड़ रुपये का चंदा मिला। इनमें से 9188.35 करोड़ रुपये की राशि यानी करीब 56 प्रतिशत चंदा चुनावी बांड के जरिये प्राप्त हुआ। चंदे के रूप में भाजपा को 10122.03 करोड़ रुपये मिले।
देश के राजनीतिक दलों को वर्ष 2016-17 से 2021-22 के दौरान मिले कुल चंदे की आधी से अधिक राशि चुनावी बांड के जरिये प्राप्त हुई। इसमें भाजपा को दूसरे राजनीतिक दलों को मिले कुल चंदे से भी अधिक चंदा मिला।
यह दावा एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016-17 से 2021-22 के दौरान सात राष्ट्रीय दलों और 24 क्षेत्रीय पार्टियों को 16,437 करोड़ रुपये का चंदा मिला। इनमें से 9,188.35 करोड़ रुपये की राशि यानी करीब 56 प्रतिशत चंदा चुनावी बांड के जरिये प्राप्त हुआ।
इस अवधि में चंदे के रूप में भाजपा को 10,122.03 करोड़ रुपये, कांग्रेस को 1,547.43 करोड़ रुपये और तृणमूल कांग्रेस को 823.30 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। वहीं, बीजेडी को 622 करोड़, डीएमके को 431 करोड़, टीआरएस को 383 करोड़, वाईएसआर कांग्रेस को 330.44 करोड़ रुपये का चंदा मिला।