Source: 
हिंदुस्तान
https://www.livehindustan.com/bihar/story-adr-report-all-chief-councilors-mayor-of-bihar-are-crorepatis-katihar-mayor-on-top-criminal-case-on-40-7882426.html
Author: 
Sudhir Kumar
Date: 
12.03.2023
City: 
Patna

कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल के पास सर्वाधिक 93 करोड़ 66 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। वहीं, मुजफ्फरपुर पश्चिमी नगर पंचायत, सरैया की मुख्य पार्षद कुमारी अर्चना दूसरे स्थान पर हैैं।

बिहार में गत वर्ष हुए नगर निकाय के चुनाव के बाद एडीआर और बिहार इलेक्शन वॉच की तरफ से बिहार नगर पालिका चुनाव 2022 में जीते हुए मुख्य पार्षदों के वित्तीय, आपराधिक, शिक्षा, लिंग एवं अन्य विवरणों के आधार पर रिपोर्ट तैयार किया गया है। 

बिहार के नगर निकायों के आम चुनाव में नगर पंचायत, नगर परिषद एवं नगर निगमों के विजेता मुख्य पार्षद/मेयर की औसत संपत्ति 3.10 करोड़ रुपये है। इनमें 45 (97) जीते हुए उम्मीदवार करोड़पति हैं। जानकारी के अनुसार 214 विजेता मुख्य पार्षद/ मेयर में 15 (32) विजेता मुख्य पार्षदों के पास 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वहीं 14 (30) विजेता के पास 2 करोड़ से 5 करोड़ की संपत्ति, 40 (80) के पास 50 लाख से दो करोड़, 21 (45) के पास 10 लाख से 50 लाख और 10 (21) के पास 10 लाख से कम की संपत्ति है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 223 विजेता मुख्य पार्षद/ मेयर में 214 की संपत्ति का विश्लेषण कर रिपोर्ट शनिवार को जारी की। 9 विजेता उम्मीदवारों के शपथ पत्र स्पष्ट नहीं होने के कारण उनका विश्लेषण नहीं किया गया है।

कटिहार की मेयर के पास 93 करोड़ से अधिक की संपत्ति

 रिपोर्ट के अनुसार कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल के पास सर्वाधिक 93 करोड़ 66 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। वहीं, मुजफ्फरपुर पश्चिमी नगर पंचायत, सरैया की मुख्य पार्षद कुमारी अर्चना दूसरे स्थान पर है और उनके पास 41.12 करोड़ की संपत्ति तथा बेतिया नगर निगम की मेयर गरिमा देवी तीसरे स्थान पर है और उनके पास 40.20 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। दूसरी ओर, गया सदर स्थित नगर पंचायत वजीरगंज के मुख्य पार्षद बलदेव दास के पास 51 हजार, शेखपुरा के नगर पंचायत, शेखोपुर सराय के मुख्य पार्षद रोहित मांझी के पास 1.30 लाख तथा राजगीर नगर पंचायत, नालंदा के मुख्य पार्षद अलोधानी देवी के पास 1.38 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है

35 मुख्य पार्षदों ने 5वीं से 12 वीं तक ली है शिक्षा

रिपोर्ट के अनुसार 35 (74 ) विजेता मुख्य पार्षद 5 वीं से 12 वीं तक की शिक्षा प्राप्त है। 36 (78) विजेता स्नातक या इससे अधिक की शैक्षणिक योग्यताधारी है। एक विजेता उम्मीदवार डिप्लोमा धारी है। 57 उम्मीदवार साक्षर एवं 4 विजेता उम्मीदवार असाक्षर है। वहीं, 21 से 40 वर्ष उम्र के बीच 45 (96) विजेता, 41 से 70 वर्ष उम्र के बीच 52 (112) और 4 विजेता उम्मीदवारों ने आयु 70 वर्ष से अधिक घोषित की है जबकि 2 उम्मीदवारों ने आयु घोषित नही की है।

19 फीसदी पर आपराधिक मामले दर्ज

जिन 214 विजेता उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया उनमें 40 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।  यानी कुल 19% दागी हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से  27 पर गंभीर मामले दर्ज कराए गए हैं। इसके अलावे दो के खिलाफ तो हत्या से संबंधित कांड दर्ज हैं।  6 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। महिलाओं के ऊपर अत्याचार का केस 2 मुख्य पार्षदों के खिलाफ है। 

जिला विजेता मेयर/ मुख्य पार्षद कुल संपत्ति प्रति व्यक्ति आय

पटना सीता साहू, नगर निगम, पटना 8.16 करोड़ 1,15,239 रु

बेगूसराय पिंकी देवी, नगर निगम, बेगूसराय 3.16 करोड़ 45,497

मुंगेर कुमकुम देवी, नगर निगम, मुंगेर 76.15 लाख 42,793

अररिया वीना देवी, नगर परिषद, फारबिसगंज,अररिया 6.11 करोड़ 19,527

सीतामढ़ी ब्रजेश कुमार जालान, नगर परिषद, पुपरी 1.05 करोड़ 20,631

45 फीसदी यानी 97 जीते हुए उम्मीदवार हैं करोड़पति

रिपोर्ट के अनुसार 214 में 19 (40) विजेताओं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है। 13 (27) विजेताओं के खिलाफ गंभीर अपराध के मामले, दो विजेताओं ने अपने खिलाफ हत्या से जुड़े मामले, 6 के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले और 2 विजेताओं ने स्त्रत्त्ी के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।
 

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method