एडीआर मध्य प्रदेश की संयोजक रोली शिवहरे, सदस्य अरुण गुर्टू, चंद्रकांत नायडू, रघुराज सिंह और राकेश दीवान ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.89 करोड़ रुपये है। जबकि, पिछले चुनाव में यह 1.73 करोड़ रुपये थी।
HIGHLIGHTS
- 27 पर हत्या और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले
- महिलाओं को टिकट देने में कांग्रेस कुछ आगे रही।
- दलवार देखा जाए तो कांग्रेस के 230 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 13.69 करोड़ रुपये हैं तो भाजपा के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 10.46 करोड़ रुपये है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में दो हजार 534 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनकी संपत्ति, शैक्षणिक योग्यता, आयु और आपराधिक प्रकरणों की स्थिति का अध्ययन एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने करके रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार कांग्रेस के 53 और भाजपा के 28 प्रतिशत उम्मीदवारों के ऊपर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। महिलाओं को टिकट देने में कांग्रेस कुछ आगे रही। उसने 13 प्रतिशत यानी 30 और भाजपा ने 12 यानी 27 महिला उम्मीदवार दिए हैं। 49 प्रतिशत उम्मीदवारों की आयु 41 से 60 वर्ष आयु के बीच के हैं।
एडीआर मध्य प्रदेश की संयोजक रोली शिवहरे, सदस्य अरुण गुर्टू, चंद्रकांत नायडू, रघुराज सिंह और राकेश दीवान ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.89 करोड़ रुपये है। जबकि, पिछले चुनाव में यह 1.73 करोड़ रुपये थी। दलवार देखा जाए तो कांग्रेस के 230 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 13.69 करोड़ रुपये हैं तो भाजपा के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 10.46 करोड़ रुपये है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को औसत संपत्ति भी 2.76 और बसपा के 181 उम्मीदवारों की संपत्ति 1.96 करोड़ रुपये है। दो हजार 534 उम्मीदवारों में से 727 यानी 29 प्रतिशत करोड़पति हैं। इस आधार पर भाजपा के करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या 200 और कांग्रेस के 196 हैं।
टाप टू में भाजपा
296 करोड़ चेतन्य काश्यप
242 करोड़ संजय पाठक
कांग्रेसी भी पीछे नहीं
217 करोड़ संजय शुक्ला
212 करोड़ संजय शर्मा
177 करोड़ निलय डागा
141 करोड़ विशाल पटेल
140 करोड़ केपी सिंह
134 करोड़ कमल नाथ
102 करोड़ प्रभा बालमुकुंद गौतम
149 करोड़ निर्दलीय प्रेमचंद गुड्डू
किस पर कितनी देनदारी
निलय डागा के ऊपर 86 करोड़
संजय शर्मा पर 84 करोड़
संजय शुक्ला पर 63 करोड़
सुरेंद्र पटवा पर 57 करोड़
दिनेश जैन 30 करोड़
राजा मंधवानी 24 करोड़
भूपेंद्र सिंह 23 करोड़
संजय पाठक 19 करोड़
हेमंत खंडेलवार पर 19 करोड़
नोट : आयकर विवरण में स्वयं, पति/ पत्नी, आश्रित की मिलाकर सर्वाधिक वार्षिक आय घोषित करने वालों में संजय पाठक, निलय डागा और भूपेंद्र सिंह शामिल हैं।
216 उम्मीदवारों ने शपथ पत्र में अपना पैन नंबर नहीं दिया तो 12 ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है।
कांग्रेस के इन उम्मीदवारों पर दर्ज है आपराधिक मुकदमे
सुनील शर्मा ग्वालियर, अजब सिंह कुशवाह सुमावली, विपिन वानखेड़े आगर, चरण सिंह यादव बिजावर, गिरीश भंडारी नरसिंहगढ़, मनोज शुक्ला नरेला, मनोज चावला आलोट, सुखदेव पांसे मुलताई, राकेश पाटीदार सुवासरा, हेमंत कटारे अटेर, साहब सिंह गुर्जर ग्वालियर ग्रामीण, प्रदीप चौधरी देवास, आलोक चतुर्वेदी छतरपुर, कमल नाथ छिंदवाड़ा, यादवेंद्र सिंह टीकमगढ़, सेना पटेल जोबट, राजेंद्र कुमार सिंह अमरपाटन, डा. जीसी गौतम सांची, नरेंद्र नाहटा मानसा, जीतू पटवारी राऊ, राजेंद्र भारती दतिया, दिनेश गुर्जर मुरैना, मोंटी सोलंकी सेंधवा, ज्योति पटेल रहली, अमित राय निवाड़ी, सुरेंद्र सिंह ठाकुर बुरहानपुर, कपिध्वज सिंह गुढ़, रक्षा राजपूत खुरई, पीसी शर्मा भोपाल दक्षिण पश्चिम, कुणाल चौधरी कालापीपल, पुष्पराज सिंह सोहागपुर, दिनेश जैन महिदपुर, एकता ठाकुर सिहोरा, बबीता साकेत मंगववां, भरत मिलन पांडे पन्ना, रविंद्र सिंह तोमर दिमनी, सावित्री सिंह धुर्वे बांधवगढ़,डा. विक्रांत भूरिया झाबुआ, आरिफ मसूद भोपाल मध्य, वीरेंद्र सिंह सोलंकी जावरा, बाबू चंदेल श्योपुर, शशांक भार्गव विदिशा, चेतन यादव उज्जैन दक्षिण, गोपाल सिंह चौहान चंदेरी, सुखेंद्र सिंह बना मऊगंज, पांची लाल मेड़ा धरमपुरी, राव यादवेंद्र सिंह मुंगावली, बैजनाथ कुशवाहा सबलगढ़, डा. अशोक मर्सकोले मंडला, निलेश उइके पांढुर्णा, विजयराघवेंद्र सिंह बड़वारा, वीरेंद्र बेलवंशी पिपरिया, गोपाल भोसले बागली, वंशमणि प्रसाद वर्मा देवसर, राहुल सिंह भदौरिया मेहगांव, भंवर सिंह शेखावत बदनावर, कमल सिंह चौहान आष्टा, एनपी प्रजापति गोटेगांव, रमाशंकर सिंह पटेल त्यौंथर, सत्यनारायण पटेल इंदौर 5, महेश परमार तराना, चिंतामणि चौकसे इंदौर 3, संजय शुक्ला इंदौर 1, संजय यादव बरगी, विशाल पटेल देपालपुर, रामकिशोर दोगने हरदा, हरिबाबू राय अशोकनगर, माया त्रिवेदी उज्जैन उत्तर, अनुभा मुंजारे बालाघाट, कमलेश्वर पटेल सिहावल, पंकज उपाध्याय जौरा, अर्जुन सिंह काकोडिया बरघाट, दीपक महेश जोशी इंदौर 3, निशंक जैन बासौदा, मुरली मोरवाल बड़नगर, उमंग सिंघार गंधवानी, नीरज शर्मा सुरखी, उमराव सिंह गुर्जर नीमच, सज्जन सिंह वर्मा सोनकच्छ, राजन मंडलोई बड़वानी, अजय सिंह चुरहट, हर्ष विजय गहलोत सैलाना, फूल सिंह बरैया भांडेर, अजय कुमार टंडन दमोह, कुंदन मालवीय खंडवा, सुनील सराफ कोतमा, सुनील उइके जुन्नारदेव, रविंद्र साहू गोविंदपुरा, सुरेंद्र सिंह बघेल कुक्षी, आनंद पंजवानी सिवनी, डा. हिरालाल अलावा मनावर, जयवर्धन सिंह राघौगढ़, हर्ष यादव देवरी, संजय शर्मा तेंदूखेड़ा, नितेंद्र सिंह राठौर पृथ्वीपुर, राव बजेंद्र सिंह पथरिया, मधु भगत परसवाड़ा, लाखन सिंह पटेल नरसिंहपुर, रामलाल मालवीय घटिया, मुकेश पटेल आलीराजपुर, केपी सिंह शिवपुरी, गगनेंद्र सिंह रघुवंशी सिरोंज, रेणू शाह सिंगरौली, नीरज दीक्षित महाराजपुर, मनोज मालवीय आमला, चैन सिंह वरकड़े निवास, राजेश पटेल पनागर, अरविंद सिंह लोधी पिछोर, फुंदेलाल सिंह मार्को पुष्पराजगढ़, रामनिवास रावत विजयपुर, निर्मला सप्रे बीना, अभिजीत शाह टिमरनी, चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी भिंड, प्रागीलाल जाटव करेरा, गिरिजा शंकर शर्मा होशंगाबाद, केशव देसाई गोहद और सुनीता पटेल गाडरवारा।
भाजपा के इन उम्मीदवारों पर दर्ज हैं आपराधिक प्रकरण
प्रीतम लोधी पिछोर, गणेश सिंह सतना, दिलीप जायसवाल कोतमा, विक्रम सिंह रामपुर बघेलान, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर एक, रघुराज सिंह कंसाना मुरैना, राजेश सोनकर सोनकच्छ, जजपाल सिंह जज्जी अशोकनगर, प्रहलाद लोधी पवई, जयदीप पटेल कुक्षी, नीरज सिंह लोधी बरगी, संजय पाठक विजयराघवगढ़, मोनिका बट्टी अमरवाड़ा, बिसाहू लाल सिंह अनूपपुर, प्रेम शंकर वर्मा सिवनी मालवा, इंदर सिंह परमार शुजालपुर, अरुण भीमावत शाजापुर, पंकज सिंह टेकाम डिंडौरी, गोपाल सिंह इंजीनियर आष्टा, सरदार सिंह मेड़ा गंधवानी, सरला रावत सबलगढ़, केपी त्रिपाठी सेमरिया, सतीश मालवीय घटिया, सुरेंद्र पटवा भोजपुर, हरेंद्र सिंह राघौगढ़, आलोक शर्मा भोपाल उत्तर, अरविंद पटेरिया राजनगर, नरेंद्र सिंह कुशवाह भिंड, दिलीप अहिरवार चंदला, राकेश गिरी टीकमगढ़, प्रदीप लारिया नरयावली, प्रद्युमन सिंह तोमर ग्वालियर, रामेश्वर शर्मा हुजूर, राजेश कुमार वर्मा गुन्नौर, विवेक बंटी साहू छिंदवाड़ा, अर्चना चिटनीस बुरहानपुर, रमेश मेंदोला इंदौर दो, गोविंद सिंह राजपूत सुरखी, यशपाल सिंह सिसोदिया मंदसौर, रीति पाठक सीधी, दिलीप सिंह परिहार नीमच, उदय प्रताप सिंह गाडरवारा, शरद कोल ब्यौहारी, राजकुमार मेव महेश्वर, तुलसीराम सिलावट सांवेर, कुंवर सिंह टेकाम धौहनी, नारायण सिंह पवार ब्यावरा, गौरीशंकर बिसेन बालाघाट, प्रणय प्रभात पांडे बहोरीबंद, लखन पटेल पथरिया, मुकेश टंडन विदिशा, चिंतामणि मालवीय आलोट, अनिरुद्ध मारू मानसा संदीप जायसवाल मुड़वारा, मंजू दादू नेपानगर, ओमप्रकाश सकलेचा जावद, गौतम टेटवाल सारंगपुर, नागर सिंह चौहान आलीराजपुर, घनश्याम सिंह चंद्रवंशी कालापीपल, अभिलाष पांडे जबलपुर उत्तर, चंद्र सिंह सिसोदिया गरोठ, नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी, जयंत मलैया दमोह और उमाकांत शर्मा सिरोंज।
28 उम्मीदवार निरक्षर, छह ने कुछ नहीं बताया
शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भी उम्मीदवारों ने शपथ पत्र में दी है।इसके अनुसार 28 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपने आप को निरक्षर बताया है। 134 ने स्वयं को साक्षर बताया है।1,233 यानी 49 प्रतिशत उम्मीदवार पांचवीं से लेकर बारहवीं तक पढ़े हैं। 1,105 ने शैक्षणिक योग्यता स्नातक या उससे अधिक घोषित की है। 28 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपने आप को डिप्लोमाधारी बताया है। छह ने शैक्षणिक योग्यता के बारे में शपथ पत्र में कोई जानकारी नहीं दी।
38 प्रतिशत उम्मीदवारों की आयु 25 से 40 वर्ष
भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों ने इस बार युवाओं को अधिक मौका दिया है। कुल उम्मीदवारों में से 38 प्रतिशत यानी 952 की आयु 25 से 40 वर्ष के बीच है। 41 से 60 वर्ष आयु के 49 प्रतिशत उम्मीदवार हैं। 328 उम्मीदवारों की आयु 61 से 80 वर्ष के बीच है। दो उम्मीदवार ही ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी आयु 80 वर्ष से अधिक बताई है। भाजपा ने 80 वर्ष के नागेंद्र सिंह गुढ़ और नागेंद्र सिंह नागौद को उम्मीदवार बनाया है।जबकि, कांग्रेस ने 77 वर्ष के नरेंद्र नाहटा को मैदान में उतारा है।
472 उम्मीदवारों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले
रोली शिवहरे ने बताया कि जब हमने शपथ पत्रों का विश्लेषण किया तो पाया कि दो हजार 534 उम्मीदवारों में से 472 ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। यह कुल उम्मीदवारों का 19 प्रतिशत होता है, जबकि पिछले चुनाव में यह आंकड़ा 17 प्रतिशत था। 291 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर प्रकरण घोषित किए हैं। 24 ने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अत्याचार से संबंधित मामले बताए हैं। दलवार देखें तो कांग्रेस के 230 में से 121 यानी 53 प्रतिशत और भाजपा के 65 यानी 28 प्रतिशत उम्मीदवारों ने आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। गंभीर मामले कांग्रेस के 61, भाजपा के 23, आप के 18 और बसपा के 16 उम्मीदवारों पर हैं।