Skip to main content
Date

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच ने 31 मुख्यमंत्रियों की सूची जारी की है। इसमें 28 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है। पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू हैं जो टीडीपी के नेता हैं।

इनकी कुल चल-अचल संपत्ति 177 करोड़ रुपए है। सबसे गरीब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार हैं, इनके पास लगभग 26 लाख की चल-अचल संपत्ति है। ये समीक्षा चुनाव लड़ने से पहले मुख्यमंत्रियों की ओर से दायर एफिडेविट पर आधारित है।

इसके मुताबिक, देश के 81 फीसदी (25) मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। सीरियस क्रिमिनल केस सबसे ज्यादा केजरीवाल के खिलाफ दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें- भाजपा के लिए खुशखबरी: NDA से अलग नहीं होगी TDP, संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला

पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू हैं जो टीडीपी के नेता हैं। इनकी कुल चल संपत्ति 1,34,80,11,728 रुपए है। अचल संपत्ति 42,68,82,883 रुपए है जो कुल मिलाकर 1,77,48,95,611 यानी 177 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

दूसरे स्थान पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडु हैं। इनकी कुल चल संपत्ति 1,03,21,28,444 रुपए है और अचल संपत्ति 26,36,27,570 रुपये है जो कुल मिलाकर 1,29,57,56,014 यानी 129 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

तीसरे स्थान पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं जो कांग्रेस के नेता हैं। इनकी कुल चल संपत्ति 6,03,02,449 रुपए है और अचल संपत्ति 42,28,68,560 रुपए है जो कुल मिलाकर 48,31,71,009 यानी 48 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें- तमिलनाडु: विधानसभा में जयललिता की तस्वीर का अनावरण, डीएमके और कांग्रेस ने किया बहिष्कार

देश के सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों में पहले स्थान पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार हैं जो सीपीआई (एम) के नेता हैं। इनके पास 24,63,195 रुपए की चल संपत्ति है और 2 लाख 20 हजार की अचल संपत्ति है।

कुल मिलाकर 26,83,195 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 26 लाख रुपए से कुछ ज्यादा की संपत्ति के साथ सबसे कम प्रॉपर्टी वाली मुख्यमंत्रियों की सूची में माणिक सरकार का पहला स्थान है।

एक नजर

100 करोड़ या इससे ज्यादा संपत्ति के मालिक 2 मुख्यमंत्री

10 करोड़ से लेकर 50 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक 6 मुख्यमंत्री

1 करोड़ से लेकर 10 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक 17 मुख्यमंत्री

1 करोड़ रुपए से कम की संपत्ति के मालिक मुख्यमंत्री 6 हैं


abc