गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) में पहले चरण कं चुनाव प्रचार में काफी तेजी आ गई है। यहां की 89 सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। आवेदन फार्म भरते समय सभी उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति, दर्ज किए गए अपराध समेत सभी विवरणों के साथ एक हलफनामा प्रस्तुत किया है। ऐसे में लोगों की जिज्ञासा होती है कि यहां का सबसे अमीर प्रत्याशी कौन है। उसके पास कितनी संपत्ति है। उसका कहां-कहां कारोबार है। यहां हम आपको प्रथम चरण में चुनाव लड़ रहे 10 सबसे अमीर उम्मीदवारों के बारे में बताएंगे।
भाजपा के राजकोट दक्षिण सीट से उम्मीदवार सबसे अमीर
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 177 करोड़ रुपये की संपत्ति भाजपा के राजकोट दक्षिण सीट से उम्मीदवार रमेशभाई तिलाला के नाम है। वहीं कांग्रेस के राजकोट पूर्व सीट से इंद्रनील राज्यगुरु के पास 162 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इस लिस्ट में 10वें स्थान पर पुरुषोत्तम सोलंकी हैं, जिनकी संपत्ति 53 करोड़ है।
भाजपा के 89 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति
आइये हम पार्टी के हिसाब से प्रत्याशियों की संपत्ति की बात करते हैं। जहां तक प्रमुख पार्टियों की बात है तो भाजपा के 89 में से 79 उम्मीदवार करोड़पति हैं। यानी भाजपा के 89% उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं कांग्रेस के 89 में से 65 और आम आदमी पार्टी (आप) के 88 में से 33 उम्मीदवार करोड़पति हैं। भाजपा के के 89 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 13.40 करोड़ है, जबकि कांग्रेस के 89 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 8.38 करोड़ है। आम आदमी पार्टी (आप) के 88 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 1.99 करोड़ रुपये है।
ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार
नाम विधानसभा क्षेत्र पार्टी कुल संपत्ति (रुपये में)
रमेशभाई वीरजीभाई तिलाला राजकोट दक्षिण भाजपा 1,75,78,99,705 रुपये
इंद्रनील राजगुरु राजकोट पूर्व कांग्रेस 1,62,92,89,224 रुपये
जवाहरभाई पेठालालजीभाई चावड़ा इंसानियत भाजपा 1,30,15,80,411 रुपये
पबुभा मानेक देवभूमि द्वारिका भाजपा 1,15,58,97,789 रुपये
रीवाबा जडेजा जामनगर उत्तर भाजपा 97,35,59,222 रुपये
बच्चूभाई अरेठिया रैपर कांग्रेस 97,48,74,784 रुपये
मुलूभाई कंडोरिया द्वारका कांग्रेस 88,60,50,489 रुपये
जनकभाई झील छड़ी भाजपा 58,13,85,657 रुपये
पुरुषोत्तमभाई सोलंकी भावनगर भाजपा 53,52,08,999 रुपये
कांतिभाई बेलर सूरत उत्तर भाजपा 54,07,15,015 रुपये
(गुजरात के पहले चरण के चुनाव में कुल 788 उम्मीदवारों में से 211 यानी (27%) करोड़पति हैं। 2017 में कुल 923 उम्मीदवारों में से 198 (21%) करोड़पति थे।)