Skip to main content
Source
दैनिक भास्कर
https://www.bhaskar.com/national/news/this-is-more-than-the-total-budget-of-nagaland-mizoram-and-sikkim-reports-adr-131624470.html
Date
City
New Delhi

देश के 4,001 मौजूदा विधायकों की कुल संपत्ति 54,545 करोड़ रुपए है। यह नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों- नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम के 2023-24 के कुल सालाना बजट 49,103 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। यह रिपोर्ट देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधायकों के विधानसभाओं में मौजूद शपथ पत्रों के एनालिसिस के बाद जारी की गई है।

राज्य कुल सालाना बजट (करोड़ रुपए)
नगालैंड 23,086
मिजोरम 14,210
सिक्किम 11,807
कुल 49,103

कांग्रेस के विधायकों की औसत संपत्ति भाजपा से लगभग दोगुना
इस रिपोर्ट में 84 राजनीतिक दलों के 4001 मौजूदा विधायकों और निर्दलीय विधायकों को शामिल किया गया है। इसके मुताबिक, विधायकों की औसत संपत्ति 13.63 करोड़ रुपए है। भाजपा के 1356 विधायकों की औसत संपत्ति 11.97 करोड़ रुपए है। वहीं, कांग्रेस के 719 विधायकों की औसत संपत्ति 21.97 करोड़ रुपए है।

कुल विधायक, कुल संपत्ति में भाजपा आगे

यह डेटा विधायकों ने पिछला चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए हलफनामों में दिया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 28 राज्य विधानसभाओं और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 4,033 में से कुल 4,001 विधायकों की संपत्ति का डेटा लिया गया है।

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक 10 सबसे ज्यादा संपत्ति वाले विधायक

विधायकों की संपत्ति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें ...

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके देश के सबसे अमीर विधायक, 1400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायक हैं। उनके पास 1,400 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। दूसरे और तीसरे नंबर के सबसे धनी विधायक भी कर्नाटक के ही हैं।

दूसरे नंबर पर कर्नाटक के ही निर्दलीय विधायक केएच पुट्टास्वामी गौड़ा हैं। उनके पास 1,267 करोड़ रुपए की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर कर्नाटक की ही कांग्रेस विधायक प्रिया कृष्णा हैं, जिनके पास 1,156 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। पढ़ें पूरी खबर...


abc