Skip to main content
Source
श्रीनारद मीडिया
https://www.shrinaradmedia.com/%E2%82%B916234-crore-assets-with-1356-bjp-mlas-of-the-country/
Author
Rajesh Pandey
Date

4001 विधायकों की संपत्ति 54,000 करोड़ रुपए

देश के 1356 भाजपा विधायकों के पास ₹16,234 करोड़ संपत्ति!

देश के 4,001 मौजूदा विधायकों की कुल संपत्ति 54,545 करोड़ रुपए है। यह नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों – नागालैंड, मिजोरम और सिक्किम के 2023-24 के कुल सालाना बजट 49,103 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि नगालैंड का सालाना बजट 2023-24 में 23,086 करोड़ रुपए, जबकि मिजोरम का 14,210 करोड़ रुपए है। वहीं, सिक्किम का सालाना बजट 11,807 करोड़ रुपए है। यह रिपोर्ट देश भर के राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूदा विधायकों के शपथ पत्रों की एनालिसिस करने के बाद जारी की गई थी।

इस रिपोर्ट में 84 राजनीतिक दलों के 4001 मौजूदा विधायकों और निर्दलीय विधायकों को शामिल किया गया है। इसके मुताबिक, विधायकों की एवरेज संपत्ति 13.63 करोड़ रुपए है। भाजपा के 1356 विधायकों की एवरेज संपत्ति 11.97 करोड़ रुपए है। वहीं, कांग्रेस के 719 विधायकों की एवरेज संपत्ति 21.97 करोड़ रुपए है।

राज्य कुल सालाना बजट (करोड़ रुपए)
नागालैंड 23,086
मिजोरम 14,210
सिक्किम 11,807
कुल 49,103

पार्टियों के विधायकों की कुल संपत्ति
भाजपा के 1356 विधायकों के कुल संपत्ति 16234 करोड़ रुपए तो कांग्रेस के 719 विधायकों की कुल संपत्ति 15798 करोड़ रुपए है। YSR कांग्रेस के 146 विधायकों की कुल संपत्ति 3379 करोड़, DMK के 131 विधायकों की कुल संपत्ति 1663 करोड़ और आप के 161 विधायकों की कुल संपत्ति 1642 करोड़ रुपए है।

इन राज्यों के विधायकों के पास सबसे कम संपत्ति
त्रिपुरा के 59 विधायकों के पास कुल 90 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, मिजोरम के 40 विधायकों की संपत्ति 190 करोड़ और मणिपुर के 60 विधायकों के पास कुल 225 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

यह डेटा विधायकों ने पिछला चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए हलफनामों में दिया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 28 राज्य विधानसभाओं और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 4,033 में से कुल 4,001 विधायकों की संपत्ति का डेटा लिया गया है।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायक हैं। उनके पास 1,400 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। दूसरे और तीसरे नंबर के सबसे धनी विधायक भी कर्नाटक के ही हैं।

दूसरे नंबर पर कर्नाटक के ही निर्दलीय विधायक केएच पुट्टास्वामी गौड़ा हैं। उनके पास 1,267 करोड़ रुपए की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर कर्नाटक की ही कांग्रेस विधायक प्रिया कृष्णा हैं, जिनके पास 1,156 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।


abc