Skip to main content
Source
Zee News
https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan/assembly-elections/rajasthan-ricchest-mla-169-crorepati-mlas-out-of-199-bjp-mla-siddhi-kumari-is-billionaire/1998695
Author
Ashish Chauhan
Date

राजस्थान में एक बार फिर से करोड़पति विधायकों का दबदबा रहेगा.

Rajasthan Ricchest MLA: राजस्थान में एक बार फिर से करोड़पति विधायकों का दबदबा रहेगा. पिछली बार के विधायकों के मुकाबले इस बार करोड़पति विधायकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है सबसे ज्यादा बीजेपी उसके बाद कांग्रेस के करोड़पति विधायकों की संख्या है आखिर किस पार्टी के कितने विधायक करोड़पति है.

पॉलिटिक्स में आना हो तो पैसा जरूरी

कहते हैं यदि पॉलिटिक्स में आना हो तो पैसा जरूरी होता है. यह बात सिद्ध हो रही है ADR की रिपोर्ट के मुताबिक करोड़पति विधायकों की सूची से, जिसमें राजस्थान के 199  में से 169 विधायक करोड़पति है.यह संख्या पिछली बार के मुकाबले 12 अधिक है. 2018 में बने 199 में से 157 विधायक करोड़पति थे. इस बार सबसे ज्यादा भाजपा के 115 में से 101 कांग्रेस के 69 में से 58 और निर्दलीय के आठ में से 7 विधायक करोड़पति है. 

2018 और 2023 के करोड़पति विधायक

पार्टी   2018      2023   घटे/बढे
BJP    54            101     +47

Cong 108           58       -50

Oth     12            7         -5

Total   157        169     +12

88% बीजेपी,84% कांग्रेसी MLAs करोड़पति

2023 के विधायकों की बात करे तो 88% करोड़पति विधायक बीजेपी के,कांग्रेस के 84% और निर्दलीय 88% MLA करोड़पति है.यानी अबकी बार करोड़पति विधायकों का दबदबा ज्यादा हो गया.

ये सबसे अमीर

अधिकतम संपत्ति वाले विजेता उम्मीदवारों में पहले क्रम पर बीकानेर ईस्ट से भाजपा की सिद्धी कुमारी हैं. जिनकी संपत्ति एक अरब दो करोड सत्ताईस लाख 92 हजार 547 हैं. दूसरे नंबर पर फुलेरा विधानसभा से विधायक विद्याधर सिंह आते हैं, जिनकी संपत्ति 70 करोड हैं. वहीं तीसरे नंबर पर गंगापुरसिटी विधानसभा क्षेत्र से रामकेश मीना हैं जिनकी संपत्ति 63 करोड़ रुपए है.इसी तरह सबसे कम संपत्ति संगरिया से कांग्रेस विधायक अभिमन्यु की हैं जिनके पास 1.57 लाख की संपत्ति हैं.


abc