एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा को 2022-23 में चुनावी चंदे के रूप में 720 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। यह कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीपीआई-एम और नेशनल पीपुल्स पार्टी को प्राप्त कुल चंदे से पांच गुना अधिक है।
रिपोर्ट के 10 मुख्य बिंदु:
1. कुल चंदा: 2022-23 में राष्ट्रीय दलों को 850.438 करोड़ रुपये का कुल चंदा (20,000 रुपये से अधिक) प्राप्त हुआ।
2. बसपा को कोई चंदा नहीं: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 2022-23 में 20,000 रुपये से अधिक का कोई चंदा नहीं मिला।
3. चुनावी चंदे का खुलासा: चुनाव आयोग में पंजीकृत राजनीतिक दलों को 20,000 रुपये से अधिक के सभी चुनावी चंदों का खुलासा करना होता है।
4. भाजपा Vs कांग्रेस: भाजपा को 7,945 डोनेशन से 719.858 करोड़ रुपये और कांग्रेस को 894 डोनेशन से 79.924 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।
5. भाजपा का दबदबा: भाजपा को मिला चंदा कांग्रेस, AAP, NPP और CPIM को मिले कुल चंदे से पांच गुना अधिक है।
6. चंदे का स्रोत: दिल्ली से 276.202 करोड़ रुपये, गुजरात से 160.509 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र से 96.273 करोड़ रुपये का चंदा मिला।
7. चंदे में वृद्धि: 2022-23 में राष्ट्रीय दलों को मिले कुल चंदे में 12.09% की वृद्धि हुई है।
8. भाजपा का बढ़ता चंदा: भाजपा को 2022-23 में 17.12% अधिक चंदा मिला।
9. कांग्रेस का चंदा घटा: कांग्रेस को 2022-23 में 16.27% कम चंदा मिला।
10. AAP और CPIM का चंदा भी घटा: AAP को 2.99% और CPIM को 39.56% कम चंदा मिला।