दूसरे चरण में अमरोहा मेरठ बागपत गााजियाबााद गौतमबुद्धनगर बुलंदशहर अलीगढ़ व मथुरा में चुनाव होने हैं। इन सीटों पर 91 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इनमें से 42 यानी 46 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़ पति है। 91 प्रत्याशियों में से 21 प्रत्याशियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें से 18 प्रतिशत प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए गए है।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आठ सीटों पर होने वाले चुनाव में 42 करोड़पति उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गााजियाबााद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ व मथुरा में चुनाव होने हैं। इन सीटों पर 91 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इनमें से 42 यानी 46 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़ पति है। वहीं 18 प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स की रिपोर्ट के अनुसार, 91 प्रत्याशियों में से 21 प्रत्याशियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें से 18 प्रतिशत प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए गए है।
बहुजन समाज पार्टी के आठ में से तीन, भाजपा के सात में से दो, समाजवादी पार्टी के चार में से चार , कांग्रेस के चार में से दो, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के तीन में से दो प्रत्याशियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के 25 प्रतिशत, भाजपा के 29 प्रतिशत, समाजवादी पार्टी के 50 प्रतिशत, कांग्रेस के 50 प्रतिशत, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के 33 प्रतिशत प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बागपत से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अमरपाल शर्मा पर नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हेमा मालिनी सबसे अमीर प्रत्याशी
इसी प्रकार दूसरे चरण के चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस के चार में से तीन प्रत्याशियों के अलावा बसपा, भाजपा, सपा, जय हिन्द नेशनल पार्टी और समाज विकास क्रांति पार्टी के सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं। उप्र इलेक्शन वॉच के राज्य संयोजक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी हैं सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। इनकी संपत्ति लगभग 278 करोड़ है। वहीं दूसरे नंबर पर अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम की संपत्ति 16 करोड़ और तीसरे नंबर पर मेरठ से बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी की संपत्ति पांच करोड़ के आसपास हैं। नौ महिला प्रत्याशी भी दूसरे चरण के चुनावी मैदान में उतरी हैं।
12 वीं पास भी नहीं है 33 प्रत्याशी, दो अनपढ़ भी शामिल
91 में से 33 यानी 36 प्रतिशत प्रत्याशी बारहवीं पास भी नहीं है। इन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता पांचवीं से 12 वीं के बीच घोषित की है। वहीं 52 प्रत्याशी स्नातक और इससे ज़्यादा पढे हैं। जबकि दो डिप्लोमा, दो साक्षर और दो अनपढ़ हैं।